Bharat Express DD Free Dish

म्यामांर में 7.7 तीव्रता के भूकंप ने मचाई भारी तबाही, ब्रिज और इमारत भरभरा कर गिरी, 45 लोग लापता

म्यांमार में शुक्रवार को भूकंप के शक्तिशाली झटके महसूस किए गए. थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में भी झटके महसूस किए गए.

Earthquake के तेज झटके से हिली रूस की धरती, सुनामी का अलर्ट जारी

सांकेतिक तस्वीर.

Earthquake tremors: म्यांमार में शुक्रवार को भूकंप के शक्तिशाली झटके महसूस किए गए. थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में भी झटके महसूस किए गए, जहां सैंकड़ों लोग इमारतों से बाहर निकल आए. वहीं बैंकाक में एक बड़ी इमारत इस भूकंप की वजह से ढह गई है, जिसका एक वीडियो तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसके साथ ही अब की जानकारी के अनुसार, करीब 45 लोग लापता बताए जा रहे हैं. भूकंप के झटके चीन और वियतनाम के साथ ही भारत के कई हिस्सों में महसूस किए गए.

पीएम ने बुलाई हाई लेवल मीटिंग

बैंकॉक में इक निर्माणाधीन बिल्डिंग जमींदोज हो गई. वहीं इन सबके बीच बैंकॉक में प्रधानमंत्री ने इमरजेसी घोषित कर दिया है. पीएम ने एक हाई लेवल मीटिंग बुलाई है.

7.7 तीव्रता का आया भूकंप

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (जीएफजेड) ने शुक्रवार को बताया कि म्यांमार में 7.7 तीव्रता का भूकंप आया. भूकंप के बाद हुए नुकसान के बारे में म्यांमार की ओर से तत्काल कोई जानकारी नहीं दी गई. जीएफजेड ने कहा कि भूकंप का केंद्र मंडाले शहर के पास 10 किमी (6.21 मील) की गहराई पर था. म्यांमार दुनिया के सबसे भूकंपीय रूप से सक्रिय क्षेत्रों में से एक है.

यह भी पढ़ें- “यह मंच राजनीति के लिए नहीं है”, ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में सीएम ममता के भाषण के दौरान जमकर हंगामा, लगे ‘गो बैक’ के नारे

जान बचाने के लिए घरों से निकले लोग

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक म्यांमार अग्निशमन सेवा विभाग के एक अधिकारी ने बताया, “हमने तलाशी शुरू कर दी है और यांगून में हताहतों और नुकसान की जांच करने के लिए घूम रहे हैं. अभी तक, हमारे पास कोई जानकारी नहीं है.” यांगून में चश्मदीदों ने बताया कि शहर में कई लोग जान बचाने के लिए इमारतों से बाहर भागे.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read