Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Meta ने लॉन्च किए Llama 4 Scout और Maverick मॉडल, ChatGPT और Gemini को देंगे कड़ी टक्कर

Meta ने दो नए AI मॉडल – Llama 4 Scout और Llama 4 Maverick लॉन्च किए हैं, जो Google Gemini और ChatGPT को टक्कर देंगे. ये मॉडल मल्टीमॉडल AI सिस्टम का हिस्सा हैं और ओपन-सोर्स होंगे.

Mark Zuckerberg

Llama 4 Behemoth: Meta Platforms के CEO मार्क जुकरबर्ग ने शनिवार को एक बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने बताया कि कंपनी ने अपने लेटेस्ट Large Language Model (LLM) Llama 4 के तहत दो नए एडवांस्ड मॉडल्स को लॉन्च किया है- Llama 4 Scout और Llama 4 Maverick. यह घोषणा खुद जुकरबर्ग ने Instagram पर एक वीडियो के माध्यम से की.

जुकरबर्ग ने बताया कि Llama 4 Scout और Maverick को खास तौर पर OpenAI के ChatGPT-4o और Google के Gemini जैसे टॉप AI मॉडल्स की टक्कर में लाया गया है. उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले समय में दो और मॉडल्स को भी पेश किया जाएगा.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mark Zuckerberg (@zuck)

मल्टीमॉडल AI सिस्टम है Llama 4

Meta का Llama 4 एक मल्टीमॉडल AI सिस्टम है, जिसका मतलब है कि यह टेक्स्ट, वीडियो, इमेज और ऑडियो जैसे अलग-अलग फॉर्मेट्स में डेटा को प्रोसेस और कंवर्ट कर सकता है. इससे यह एक बेहद उपयोगी और फ्लेक्सिबल टूल बन जाता है.

Scout और Maverick: अब तक के सबसे एडवांस्ड मॉडल

मार्क जुकरबर्ग ने Scout और Maverick को अब तक के सबसे एडवांस्ड मॉडल बताया है. खास बात यह है कि ये दोनों मॉडल ओपन-सोर्स सॉफ्टवेयर होंगे, जिससे डेवलपर्स और रिसर्चर्स इनका इस्तेमाल करके नए इनोवेशन कर सकेंगे.

आ रहा है Llama 4 Behemoth – सबसे स्मार्ट LLM

Meta फिलहाल एक और मॉडल पर काम कर रही है जिसका नाम Llama 4 Behemoth होगा. दावा किया जा रहा है कि यह अब तक का सबसे स्मार्ट LLM मॉडल होगा और आने वाले नए मॉडल्स के विकास में भी बड़ी भूमिका निभाएगा.

Meta AI में भारी निवेश की तैयारी

Meta अपने AI प्रोजेक्ट्स को लेकर काफी गंभीर है. कंपनी इस साल 65 बिलियन डॉलर की बड़ी इनवेस्टमेंट करने की तैयारी में है, ताकि Meta AI को और अधिक पावरफुल और यूजर-फ्रेंडली बनाया जा सके.


इसे भी पढ़ें- भारत ने इंजीनियरिंग के क्षेत्र में कमाल कर दिया! पीएम मोदी आज जिस पंबन ब्रिज का करेंगे उद्घाटन, उसकी खासियत जानकर हो जाएंगे हैरान


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital