JEE Mains 2025 Result
JEE Main Result 2025: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जेईई मेन सेशन 2 का रिजल्ट जारी कर दिया है. उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट – jeemain.nta.nic.in, पर देख सकेंगे. फाइनल फाइनल आंसर की जारी होने के बाद ही NTA कटऑफ घोषित करेगा. रिजल्ट के साथ ही जेईई एडवांस्ड की कटऑफ, ऑल इंडिया रैंक होल्डर और राज्यवार टॉपर्स की जानकारी भी जारी की जाएगी. परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी अपना स्कोरकार्ड PDF डाउनलोड कर सकेंगे.
JEE Main Result 2025: इस तरह से रिजल्ट करें चेक
1. सबसे पहले NTA की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं.
2. फिर “JEE Main Result 2025” लिंक पर क्लिक करें.
3. अपना एप्लिकेशन नंबर और जन्मतिथि डालें.
4. स्क्रीन पर स्कोरकार्ड PDF दिखाई देगा.
5. इसे डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें.
JEE(Main) 2025 Results for Paper-1 (B.E./B.Tech)
JEE(Main) 2025 Results for Paper-1(B.E./B.Tech) (Alternate Link)
JEE Advanced Exam 2025
कटऑफ हर साल बदल सकती है, जो अभ्यर्थी जेईई मेन 2025 में क्वालिफाई करेंगे, वे ही जेईई एडवांस्ड परीक्षा में शामिल हो सकेंगे, जो IIT में प्रवेश के लिए होती है. अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार jeemain.nta.nic.in वेबसाइट विज़िट करें.
इस दिन हुई थी परीक्षा
एनटीए जेईई मेन्स सेशन 2 के पेपर 1 को 2, 3, 4, 7 और 8 अप्रैल की तारीखों में आयोजित किया था, जिसमें एजेंसी ने देशभर 285 शहरों और और भारत के बाहर 15 शहरों में बनाए गए कुल 531 केंद्रों का इस्तेमाल किया था. जेईई मेन पेपर I को दो शिफ्ट में आयोजित किया गया था, जिसमें पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक चली थी.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


