Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

भारत से जंग छिड़ते ही घर के पास बंकर में छिपे पाकिस्तानी प्रधानमंत्री, खौफजदा पाकिस्तान बोला- हमने नहीं किया हमला

भारत ने पाकिस्तान के झूठ का पर्दाफाश कर पलटवार किया. कराची, ओरमारा और रावलपिंडी में धमाके, पाक पीएम बंकर में छिपे. भारत ने 100 मिसाइल, 56 ड्रोन मार गिराए.

Shehbaz Sharif

भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालात बन चुके हैं. पाकिस्तान की ओर से पठानकोट, जैसलमेर और श्रीनगर पर ड्रोन और मिसाइल हमले की खबरें सामने आई थीं, लेकिन पाकिस्तान ने इन हमलों से इनकार किया है. खबर है कि पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ बंकर में छिप गए हैं, जिससे स्थिति की गंभीरता साफ झलकती है.

भारत का पलटवार: कराची और ओरमारा में तबाही

भारत ने जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान के कई सैन्य ठिकानों पर हमला किया है. ओरमारा बंदरगाह और कराची पोर्ट पर जबरदस्त धमाकों की खबर है. रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत ने अब तक पाकिस्तान के लगभग 100 मिसाइल, 56 ड्रोन और 3 फाइटर जेट (JF-17 और F-16) को मार गिराया है. रावलपिंडी और पेशावर में भी लगातार धमाके हो रहे हैं.

देश के नागरिक सतर्क, सरहदी इलाकों में बंकरों में शिफ्टिंग

भारत ने अपने एयरबेस और सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा कड़ी कर दी है. जम्मू, पंजाब और राजस्थान के बॉर्डर से सटे इलाकों में लोग बंकरों में शिफ्ट हो रहे हैं. भारत की S-400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम ने कई हमलों को नाकाम किया है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital