Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

डॉ. संजय निषाद आज करेंगे प्रेस वार्ता, इलेक्ट्रो होम्योपैथी को उत्तर प्रदेश में मान्यता दिलाने पर होगा जोर

कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद आज लखनऊ में प्रेस वार्ता करेंगे, जहां वे इलेक्ट्रो होम्योपैथी को उत्तर प्रदेश में मान्यता दिलाने की मांग को लेकर मीडिया को संबोधित करेंगे.

Sanjay Nishad
Prashant Rai Edited by Prashant Rai

उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री (मत्स्य विभाग) एवं निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार निषाद आज दोपहर 3 बजे अपने सरकारी आवास (01, विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ) पर एक अहम प्रेस वार्ता को संबोधित करेंगे. प्रेस वार्ता में प्रदेश भर से आए इलेक्ट्रो होम्योपैथी चिकित्सक भी उपस्थित रहेंगे.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस प्रेस वार्ता का मुख्य विषय “राजस्थान सरकार द्वारा इलेक्ट्रो होम्योपैथी को दी गई मान्यता के अनुरूप उत्तर प्रदेश में भी इस चिकित्सा पद्धति को मान्यता दिलाना” है. डॉ. निषाद इस विषय पर मीडिया को संबोधित करेंगे और प्रदेश सरकार से इसे जल्द लागू करने की अपील करेंगे.

डॉ. निषाद का मानना है कि इलेक्ट्रो होम्योपैथी एक सस्ती, सुरक्षित और प्रभावी चिकित्सा पद्धति है, जिसे कई राज्यों में पहले से मान्यता मिल चुकी है. अब समय आ गया है कि उत्तर प्रदेश सरकार भी इस पद्धति को औपचारिक रूप से मान्यता देकर प्रदेश के लाखों लोगों को इसका लाभ दिलाए. इस आयोजन की जानकारी जनसंपर्क अधिकारी श्री राजीव यादव ने दी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital