Semiconductor Unit in Jewar: भारत सरकार आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत टेक्नोलॉजी और मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में लगातार मजबूत होती जा रही है. इसी दिशा में अब उत्तर प्रदेश के जेवर में देश का छठा सेमीकंडक्टर यूनिट लगने जा रहा है. इस प्रोजेक्ट में लगभग 3706 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा और यहां हर महीने करीब 3.6 करोड़ सेमीकंडक्टर चिप्स का निर्माण होगा. केंद्रीय आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस बारे में जानकारी दी.
मंत्री वैष्णव के मुताबिक, यह यूनिट HCL और फॉक्सकॉन के जॉइंट वेंचर के तहत बनाई जाएगी. उन्होंने बताया कि यह प्लांट साल 2027 तक उत्पादन शुरू कर देगा, जबकि पहला स्वदेशी चिप साल 2025 तक बाजार में आ जाएगा. इससे लगभग 2000 लोगों को सीधा रोजगार मिलने की संभावना है.
#WATCH | Union Minister Ashwini Vaishnaw says, “Union Cabinet has approved India’s 6th semiconductor unit in Jewar, Uttar Pradesh. Under India Semiconductor Mission, 5 semiconductor units have been approved so far and rapid construction is going on there. Production at one unit… pic.twitter.com/YFwdkAReFt
— ANI (@ANI) May 14, 2025
केंद्रीय मंत्री पिछले कुछ सालों में भारत ने अंतरिक्ष मिशन, रक्षा और कंप्यूटर टेक्नोलॉजी जैसे क्षेत्रों में शानदार प्रगति की है. उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए कहा कि उसमें भी अत्याधुनिक तकनीकों का बेहतरीन इस्तेमाल हुआ, जो भारत की तकनीकी ताकत को दर्शाता है.
ये भी पढ़ें- PM Modi ने जस्टिस बी.आर गवई को देश के 52वें CJI को तौर पर शपथ ग्रहण करने पर दी बधाई; शेयर की तस्वीरें
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



