Bharat Express DD Free Dish

मऊ में दिव्यांग से मारपीट का मामला पहुंचा दिल्ली, एम्स दिव्यांग फेडरेशन अध्यक्ष संत देव चौहान ने वीडियो कॉल कर थाना अधिकारी से कार्रवाई की मांग की

दिल्ली एम्स दिव्यांग फेडरेशन के अध्यक्ष संत देव चौहान ने पीड़ित के लिए आवाज उठाई है. फेडरेशन अध्यक्ष संत देव चौहान ने थाना घोसी में मारपीट करने वाले आरोपी लेखपाल संतोष चौहान के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है.

Mau News: उत्तर प्रदेश के मऊ जि़ले के घोसी में लेखपाल द्वारा एक दिव्यांग सत्येंद्र चौहान से मारपीट का मामला अब दिल्ली तक पहुंच गया है. दिल्ली एम्स दिव्यांग फेडरेशन के अध्यक्ष संत देव चौहान ने पीड़ित के लिए आवाज उठाई है. फेडरेशन अध्यक्ष संत देव चौहान ने थाना घोसी में मारपीट करने वाले आरोपी लेखपाल संतोष चौहान के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है और ज्ल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की है.

उन्होंने थाने में संबंधित अधिकारी से वीडियो कॉल कर बात की और पीड़ित के लिए इंसाफ की गुहार लगाई. कॉल पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि देश में 9 करोड़ दिव्यांग है और पीएम मोदी ने 2016 में दिव्यांगों की सुरक्षा के लिए प्रवधान बनाया है, इसलिए भी आपसे कार्रवाई के लिए अनुरोध कर रहे हैं ताकि दिव्यांगों के अधिकारों की रक्षा की जा सके.

वहीं वीडियो कॉल पर अधिकारी ने उन्हें बताया कि यह मामला उनके संज्ञान में है और वह पीड़ित को न्याय दिलाने के लिए पूरी तरीके से मदद करेंगे.

क्या है पूरा मामला

मऊ जिले की घोसी तहसील में लेखपाल पर दिव्यांग सत्येंद्र चौहान से वारिस प्रमाण पत्र बनाने के लिए चार हजार रुपये रिश्वत मांगने का आरोप है. पीड़ित के अनुसार, पैसे देने में असमर्थता जताने पर लेखपालों द्वारा उससे मारपीट व गाली-गलौज की गई.

ग्राम चकसाबिर मुहम्मद निवासी सत्येंद्र ने आरोप लगाया कि वह लेखपाल के पास अपने पिता का वारिस प्रमाण पत्र बनवाने के लिए गए थे. लेखपाल ने चार हजार रुपये रिश्वत मांगे. रुपये देने में असर्मथता जताने पर वहां पर बैठे तीन लेखपालों ने उनके साथ अभद्रता, गाली-गलौज एवं मारपीट की.


ये भी पढ़ें: एनआईए ने आईएसआईएस पुणे स्लीपर मॉड्यूल मामले में दो फरार आरोपियों को मुंबई एयरपोर्ट से किया गिरफ्तार


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read