Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

नोएडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट और चोरी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को मुठभेड़ के दौरान किया गिरफ्तार

गौतमबुद्धनगर में अपराध और अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर पुलिस लगातार अभियान चलाकर अपराधियों को जेल की सलाखों के पीछे भेज रही है.

Police

पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश.

गौतमबुद्धनगर में अपराध और अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर पुलिस (Police) लगातार अभियान चलाकर अपराधियों को जेल की सलाखों के पीछे भेज रही है. इसी कड़ी में थाना सेक्टर-39 पुलिस ने बदमाशों के साथ हुई मुठभेड़ में गाड़ियों का शीशा तोड़कर कीमती सामान चुराने वाले बदमाश को गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया. इसके साथ ही 48 घंटे पहले हुई लूट मामले का भी खुलासा कर दिया.

Police ने कांबिंग के दौरान किया गिरफ्तार

मिली जानकारी के अनुसार, सेक्टर-39 थाना पुलिस ने कांबिंग के दौरान नदीम और उसके दो अन्य सह अभियुक्तों आकाश उर्फ टमाटर उर्फ लाला और आशीष, जो कि दया बस्ती रेलवे कॉलोनी, सराय रोहिल्ला, दिल्ली का रहने वाला है, को गिरफ्तार किया है.

यह भी पढ़ें- Uttar Pradesh: सरोजनीनगर में विकास कार्यों में शानदार प्रगति, CM योगी आदित्यनाथ के साथ डॉ. राजेश्वर सिंह ने की अहम बैठक

लूट और चोरी की वारदात को देते थे अंजाम

आरोपी नदीम के खिलाफ एक दर्जन से ज्यादा लूट और चोरी के मामले दर्ज हैं. ये गिरोह, राहगीरों से लूट और गाड़ियों के शीशे तोड़कर कीमती सामान चोरी करने जैसी वारदातों को अंजाम देता था. फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital