सांकेतिक तस्वीर.
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है. अबूझमाड़ में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ के दौरान 30 नक्सलियों को ढेर कर दिया है. फिलहाल अभी भी ये मुठभेड़ जारी है, जिसमें नारायणपुर, बीजापुर और दंतेवाड़ा डीआरजी के जवान शामिल हैं. अबूझमाड़ इलाके में बुधवार (21 मई) सुबह से ही नक्सलियों को सुरक्षा बलों ने घेर रखा है. बताया जा रहा है कि कुछ बड़े नक्सली लीडर्स को भी घेरा गया है.
30 से ज्यादा नक्सली ढेर
मिली जानकारी के अनुसार, सुरक्षा बलों ने एक करोड़ के इनामी नक्सली बसव राजू को मार गिराया है. मुठभेड़ में एक जवान शहीद हो गया और एक घायल हुआ है. अब तक कुल 30 नक्सली मारे जा चुके हैं.
#WATCH कवर्धा: छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा, "…सुरक्षा बलों ने 26 से अधिक नक्सलियों को मार गिराया है…हमारा एक जवान घायल हुआ है लेकिन वो खतरे से बाहर है। हमारे एक सहयोगी ने ऑपरेशन के दौरान अपनी जान गंवा दी…सर्च ऑपरेशन चल रहा है…" pic.twitter.com/EPCstsU911
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 21, 2025
यह भी पढ़ें- लश्कर-ए-तैयबा का सह-संस्थापक अमीर हमज़ा लाहौर में रहस्यमयी रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती
एक करोड़ का इनामी बशव राजू मारा गया
अबूझमाड़ के बटेर के जंगलों में यह ऐतिहासिक सफलता सुरक्षा बलों को मिली है.नक्सलियों का जनरल सेक्रेटरी बशव राजू, जिसके ऊपर 1 करोड़ का इनाम रखा गया था, उसे भी जवानों ने ढेर कर दिया है.
उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा, “हमारी सरकार बनने के बाद से लगातार बस्तर को नक्सल मुक्त बनाने का अभियान जारी है. हमारे सुरक्षा बल के जवान इस दिशा में लगातार ठोस और मजबूती से काम कर रहे हैं. नारायणपुर इलाके में मुठभेड़ की खबर आई है जिसमें 2 दर्जन से अधिक नक्सलियों के मारे जाने की खबर है. निश्चित रूप से हमारे सुरक्षा बल के जवान मजबूती से काम कर रहे हैं ताकि मार्च 2026 तक हमारा बस्तर नक्सल मुक्त हो जाए.”
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.





