इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की एल्डर कमेटी ने बार कार्यकारिणी का चुनाव 23जुलाई को कराने का फैसला लिया है. वरिष्ठ अधिवक्ता राधाकांत ओझा मुख्य चुनाव अधिकारी नियुक्त किए गए हैं.इन्हे एल्डर कमेटी के परामर्श से सहायक चुनाव अधिकारियों का चयन करने के लिए अधिकृत किया गया है.
इसकी जानकारी एल्डर कमेटी के चेयरमैन वरिष्ठ अधिवक्ता विजय बहादुर सिंह ने दी. कमेटी की बैठक में अध्यक्ष सिंह के अलावा वरिष्ठ अधिवक्ता वी के सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता वी पी श्रीवास्तव वरिष्ठ अधिवक्ता छोटेलाल पांडेय सदस्य शामिल थे.
एल्डर कमेटी ने चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की जिसके अनुसार सदस्यों द्वारा बार के प्रति देयों का भुगतान 13 जून तक किया जा सकेगा.15जून को अनंतिम मतदाता सूची जारी होगी.जिसपर 17जून से 19जून तक आपत्ति ली जायेगी.22जून को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन होगा.25जून से 2जुलाई तक सुबह 10बजे से शाम 4बजे तक नामांकन पत्र व प्रतिभूति राशि जमा होगी. 3 जुलाई को नाम वापसी 4व 5जुलाई को स्क्रूटनी,6जुलाई को आपत्ति और 8जुलाई को प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी की जायेगी.और 23जुलाई को मतदान होगा.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



