Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

कश्मीर में फिलहाल कोरोना के दो सक्रिय मामले, दोनों की हालत स्थिर

कश्मीर घाटी में इस समय कोविड-19 के केवल दो सक्रिय मामले हैं, जो GDC श्रीनगर के छात्र हैं और हाल ही में केरल से लौटे थे. दोनों की हालत स्थिर है और उन्हें हॉस्टल में आइसोलेट किया गया है.

AIIMS Rishikesh COVID Case

कश्मीर घाटी में इस समय कोविड-19 के दो सक्रिय मामले हैं. दोनों ही मरीज गवर्नमेंट डेंटल कॉलेज (GDC) श्रीनगर के छात्र हैं, जो हाल ही में अपने गृह राज्य केरल से लौटे थे. अधिकारियों ने बताया कि दोनों को हल्के लक्षण महसूस हुए, जिसके बाद उन्हें टेस्टिंग के लिए GMC श्रीनगर भेजा गया, जहां उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई.

स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने जानकारी दी कि दोनों छात्रों को कॉलेज हॉस्टल में ही आइसोलेट किया गया है. दोनों की हालत स्थिर है और घबराने की कोई जरूरत नहीं है.

उन्होंने आगे बताया कि कोविड प्रोटोकॉल के तहत दोनों छात्रों का दो दिन बाद फिर से परीक्षण किया जाएगा , स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है लेकिन एहतियात बरतना जरूरी है.

अधिकारियों के अनुसार, फिलहाल कश्मीर में कोई चिंताजनक स्थिति नहीं है और संक्रमण की प्रकृति हल्की और काबू में है. स्वास्थ्य विभाग लगातार नजर बनाए हुए है और सभी आवश्यक सावधानियां अपनाई जा रही हैं.

ये भी पढ़ें: Jammu Kashmir: शोपियां के बसकुचन में सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता, लश्कर के दो हाइब्रिड आतंकियों ने किया आत्मसमर्पण

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital