Bharat Express DD Free Dish

Jammu Kashmir: शोपियां के बसकुचन में सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता, लश्कर के दो हाइब्रिड आतंकियों ने किया आत्मसमर्पण

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, CASO ऑपरेशन में लश्कर-ए-तैयबा के दो हाइब्रिड आतंकी आत्मसमर्पण को मजबूर, बड़ी आतंकी साजिश नाकाम. हथियार और नकदी बरामद.

जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले के बसकुचन इलाके में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है. विशेष इनपुट के आधार पर SOG शोपियां, 44 राष्ट्रीय राइफल्स और CRPF की 178 बटालियन ने संयुक्त रूप से इलाके में कासो (CASO – Cordon and Search Operation) चलाया.

ऑपरेशन के दौरान, एक बागान में संदिग्ध गतिविधि देखी गई, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने रणनीतिक तरीके से कार्रवाई करते हुए दो लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के हाइब्रिड आतंकियों—इरफान बशीर और उज़ैर सलाम—को आत्मसमर्पण के लिए मजबूर कर दिया. इस कदम से न सिर्फ एक संभावित मुठभेड़ टाली गई, बल्कि एक बड़े आतंकी हमले या लक्षित हत्या की साजिश भी नाकाम हुई.

बरामदगी

  • 02 AK-56 राइफलें
  • 04 मैगजीन
  • 102 राउंड (7.62×39mm)
  • 02 हैंड ग्रेनेड
  • 02 पाउच
  • ₹5400 नकद
  • 01 मोबाइल फोन
  • 01 स्मार्टवॉच
  • 02 बिस्किट के पैकेट
  • 01 आधार कार्ड

मामले में संबंधित धाराओं के तहत FIR दर्ज कर ली गई है और जांच जारी है. सुरक्षाबलों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई ने एक बड़ी आतंकी घटना को टाल दिया है.

ये भी पढ़ें: UP Encounter: हापुड़ में STF और दिल्ली स्पेशल सेल की बदमाशों से मुठभेड़, गैंगस्टर हुआ ढेर

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read