नई दिल्ली में 10 जून 2025 को आतंकवाद के खतरों और उससे निपटने की रणनीतियों पर केंद्रित एक उच्चस्तरीय संगोष्ठी ‘International Seminar on Counter Terror Threats and Addressing the Modern Terrorism’ आयोजित की जाएगी. इस संगोष्ठी का आयोजन National Security Guard (NSG) द्वारा किया जा रहा है और इसका मंच होगा राजधानी दिल्ली का प्रतिष्ठित मानेकशॉ सेंटर.
गृह मंत्री करेंगे इस कार्यक्रम का उद्घाटन
गृह मंत्री अमित शाह 10 जून को सुबह 11:30 बजे उद्घाटन करेंगे. इस मौके पर देश-विदेश से आए हुए Security Experts, Intelligence Agencies, Policy Makers, Defence Analysts, और Anti-terror Units के प्रतिनिधि विचार साझा करेंगे.
आतंकवाद की बदलती परिभाषा पर मंथन
गौरतलब है कि इस 21वीं सदी में आतंकवाद केवल वेपन्स या बॉडर्स तक सीमित नहीं रहा. यह अब Drones, Cyber Attacks, Dark web, Cryptocurrency, और AI-Based Surveillance Evasion Tactics जैसी उन्नत तकनीकों का इस्तेमाल कर रहा है. संगोष्ठी में इन आधुनिक खतरों की गहराई से जांच की जाएगी और उनसे निपटने के लिए Global Collaborative Strategy तैयार करने पर जोर रहेगा.
ये हैं वे प्रमुख विषय, जिन पर चर्चा होगी:
•Terror Networks की वैश्विक संरचना और उनकी Funding Mechanisms
•Cyber terrorism, Online radicalization, और Digital propaganda की चुनौती
•Cross-border terrorism और क्षेत्रीय सुरक्षा पर उसका प्रभाव
•Intelligence cooperation की भूमिका और तकनीकी तालमेल
•स्थानीय स्तर पर Deradicalization strategies और समुदाय-आधारित हस्तक्षेप
•भारत की वर्तमान counter-terrorism policies और उनका मूल्यांकन
भारत के NSG की महत्वपूर्ण भूमिका
National Security Guard (NSG), जिसे ‘Black Cat Commandos’ के नाम से जाना जाता है, जो देश में Anti-Terror Infrastructure का एक मजबूत स्तंभ है. NSG द्वारा इस अंतरराष्ट्रीय मंच की मेजबानी करना दर्शाता है कि भारत आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक नेतृत्व की भूमिका निभाने को तैयार है.
अंतरराष्ट्रीय सहयोग की दिशा में कदम
इस संगोष्ठी में USA, UK, Israel, France, Australia सहित कई देशों की Intelligence And Security Agencies के वरिष्ठ अधिकारी भाग लेंगे. यह न केवल Best Practices Sharing का मंच होगा बल्कि विभिन्न राष्ट्रों के बीच Real-time coordination और Policy alignment को भी बढ़ावा देगा.
यह संगोष्ठी केवल संवाद का माध्यम नहीं बल्कि Actionable insights और Policy evolution की दिशा में एक निर्णायक पहल है. आतंकवाद की वैश्विक चुनौती को समझने और उससे प्रभावी तरीके से निपटने के लिए यह एक साझा मंच प्रदान करेगी.
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


