Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Sunjay Kapur Death: मधुमक्खी ने ली संजय कपूर की जान, पोलो खेलते वक्त हुआ ये चौंकाने वाला हादसा

Sanjay Kapoor Death: बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के पूर्व पति और उद्योगपति संजय कपूर का 12 जून 2025 को इंग्लैंड में पोलो खेलते समय निधन हो गया. ANI रिपोर्ट के मुताबिक, एक मधुमक्खी गले में फंसने से उनकी जान चली गई.

Sunjay Kapur Death

Karisma Kapoor Ex Husband Sunjay Kapur Death: बॉलीवुड एक्टर करिश्मा कपूर के पूर्व पति और जाने-माने उद्योगपति संजय कपूर का 12 जून 2025 की रात निधन हो गया. 53 वर्षीय संजय की मौत पहले हार्ट अटैक बताई जा रही थी, लेकिन अब मीडिया रिपोर्ट्स में इस घटना की असली वजह सामने आई है, जो काफी चौंकाने वाली है.

ANI की रिपोर्ट के मुताबिक, संजय कपूर उस समय इंग्लैंड में पोलो खेल रहे थे. इसी दौरान अचानक एक मधुमक्खी उनके मुंह में चली गई और उनके गले में फंस गई. इस वजह से उन्हें सांस लेने में तकलीफ हुई और घबराहट बढ़ गई. मौके पर मौजूद मेडिकल टीम ने तुरंत इलाज शुरू किया, लेकिन उनकी हालत बिगड़ती चली गई और आखिरकार उन्होंने दम तोड़ दिया.

सुहेल सेठ ने दी पुष्टि और शोक व्यक्त किया

मशहूर बिजनेस कंसल्टेंट सुहेल सेठ ने सोशल मीडिया पर इस दुखद खबर की पुष्टि करते हुए लिखा, “@sunjaykapur के निधन से बेहद दुखी हूं. आज इंग्लैंड में उनका देहांत हो गया. यह एक बड़ी क्षति है. उनके परिवार और साथियों को मेरी गहरी संवेदनाएं. ओम शांति.”

ये भी पढ़ें: Ahmedabad Plane Crash में विक्रांत मैसी के कजिन नहीं…इस करीबी की हुई मौत, एक्टर ने जताया गहरा शोक

तीन शादियां और उतार-चढ़ाव भरी निजी ज़िंदगी

संजय कपूर की निजी ज़िंदगी हमेशा चर्चा में रही. उनकी पहली शादी एक मुंबई की फैशन डिजाइनर से हुई थी. फिर साल 2003 में उन्होंने बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर से शादी की. इस रिश्ते से उन्हें एक बेटा और एक बेटी हुए. हालांकि यह शादी ज्यादा समय तक टिक नहीं पाई और साल 2014 में दोनों ने तलाक की अर्जी दी, जो 2016 में मंजूर हो गई. करिश्मा ने उनके खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला भी दर्ज कराया था, जिसमें शारीरिक प्रताड़ना के आरोप लगाए गए थे. बाद में, संजय ने 2017 में मॉडल और एक्ट्रेस प्रिया सचदेव से तीसरी शादी की. इस दंपत्ति को 2018 में एक बेटा हुआ.

संजय कपूर सिर्फ अपनी निजी ज़िंदगी को लेकर नहीं, बल्कि अपने बिजनेस एंपायर को लेकर भी सुर्खियों में रहें हैं. वे अपने पिता सुरिंदर कपूर की ऑटोमोबाइल कंपनी ‘सोना ग्रुप’ के चेयरमैन थे, जो वाहन के पुर्जे बनाने वाली एक प्रमुख कंपनी है.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital