Bharat Express DD Free Dish

दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘Sardaar Ji 3’ पाकिस्तान में होगी रिलीज, एक्टर पर फैंस का फूटा गुस्सा

Sardaar Ji 3 Controversy: दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘सरदार जी 3’ पाकिस्तान में रिलीज को लेकर विवादों में है. पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर की मौजूदगी पर लोग विरोध कर रहे हैं और एक्टर की आलोचना हो रही है.

sardar ji 3 controversy

Sardaar Ji 3 Controversy: बॉलीवुड एक्टर और सिंगर दिलजीत दोसांझ लंबे समय से सुर्खियों में बने हुए हैं. एक्टर की फिल्म ‘सरदार जी 3’ को लेकर विवाद छिड़ा हुआ है. फिल्म 27 जून को भारत के अलावा बाहर के कई देशों में रिलीज होने वाली है.

इस फिल्म में हानिया आमिर की मौजूदगी के कारण लोगों के बीच विरोध की स्थिती बनी हुई है. वहीं अब फिल्म के पाकिस्तान में रिलीज होने वाली खबर को लेकर फिल्म के मेकर्स और लीड एक्टर दिजीत को भारी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है.

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक स्क्रीनशॉट जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें ‘सरदार जी 3’ पाकिस्तान के सिनेमाघरों मे रिलीज होने के लिए लिस्टेड दिखाई दे रही है. स्क्रीनशॉट वायरल होने के बाद लोगों के अंदर गुस्सा भर गया है और वे दिलजीत को खूब खरी-खोटी सुना रहे हैं.

दिलजीत दोसांझ पर फूटा लोगों का गुस्सा

बता दें कि दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘सरदार जी 3’ को भारत में रिलीज नहीं किया जा रहा है. लंबे समय से इस फिल्म को लेकर विरोध हो रहा था क्योंकि इस फिल्म में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर भी शामिल हैं.

हाल ही में पाक एक्टर फवाद खान और बॉलीवुड एक्ट्रेस वाणी कपूर की फिल्म अबिर गुलाल पर भी रोक लगाई गई थी. फिल्म को भारत में रिलीज नहीं किया गया था.

वहीं ऐसा ही विरोध दिलजीत की फिल्म के साथ भी किया जा रहा है और भारत में इस फिल्म पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है. सरदार जी 3 के मेंकर्स ने भारत में इस फिल्म को रिलीज न करने का फैसला तो सुना दिया था लेकिन, अब खबर है कि कल (27 जून) ये फिल्म पाकिस्तान के कई सिनेमाघरो में रिलीज होने वाली है.

फिल्म को लाहौर, कराची, इस्लामाबाद, फैसलाबाद और सियालकोट में रिलीज किया जा रह है. जिसे देखर लोगों में आक्रोश भर गया है. पाकिस्तान में फिल्म को रिलीज करने के इस फैसले पर दिलजीत दोसांझ की जमकर आलोचना की जा रही है और साथ ही इसे बहुत शर्मनाक माना जा रहा है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by DILJIT DOSANJH (@diljitdosanjh)

क्यों हो रहा है सरदार जी 3 फिल्म का विरोध

फिल्म को लेकर ये विवाद सिर्फ रिलीज को लेकर नहीं है बल्कि हानिया आमिर को फिल्म का हिस्सा बनाने से शुरू हुआ है. बता दें कि हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच स्थिती अच्छी नहीं है. पहलगाम हमले के बाद भारत में पाकिस्तानी कलाकारो का विरोध हुआ और उन्हें भारत में काम करने से बैन कर दिया गया.

वहीं दिलजीत ने फिल्म में पाकिस्तानी एक्ट्रेस की मौजूदगी पर सफाई देते हुए बताया था कि पहलगाम हमले से पहले फिल्म की शूटिंग पूरी हो गई थी. साथ ही मेकर्स को नुकसान से बचाने के लिए इस फिल्म को रिलीज का फैसला लिया है. हालांकि भारत में विरोध के चलते इसे केवल विदेशों में रिलीज किया जा रहा है.

बताते चलें कि इस फैसले के बाद दिलजीत के फैंस भी नाराज दिखाई दे रहे हैं. किसी ने उन्हें ‘गद्दार’ कहा तो किसी ने लिखा कि एक्टर को शर्म आनी चाहिए. वहीं पाकिस्तान के लोग फिल्म मेकर्स के फैसले से काफी खुश हैं और दिलजीत की तारीफों के पुल बांध रहे हैं.

ये भी पढ़ें- IND vs ENG: बर्मिंघम टेस्ट से पहले हर्षित राणा भारतीय टीम से बाहर, लीड्स से ही लौटेंगे भारत

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read