Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital




भारत एक्सप्रेस


बहराइच के झिंगहाघाट में सरयू नदी में डूबे बच्चे की तलाश में मदद कर रहे 45 वर्षीय सबलू की इलाज के दौरान मौत हो गई है. खोजबीन के दौरान उनके सिर में गंभीर चोट लग गई थी.

डबरा के पिछोर तिराहे पर अवैध शराब बिक्री और दुकान के विरोध में चक्काजाम करने वाले प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है. 8 नामजद लोगों समेत एक अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

न्यूजीलैंड दौरे पर जाने वाली टीम इंडिया के स्क्वाड से मोहम्मद शमी, रवींद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल और भुवनेश्वर कुमार जैसे सीनियर खिलाड़ियों को बाहर रखा गया है, जो आने वाले वर्ल्ड कप की तैयारियों की ओर इशारा करता है.

साइबर ठगों ने वॉट्सऐप पर लोगों को ठगने का नया तरीका निकाला है. बैंक खाते से पैसे कटने का फर्जी मैसेज भेजकर डराया जा रहा है. जानिए इससे बचने के उपाय.

रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर 100 फीसदी तक टैरिफ लगाने की योजना पर डोनाल्ड ट्रंप ने फिलहाल रोक लगा दी है. भारत भी इस कानून के दायरे में आ सकता था. ऐसे में सवाल है कि क्या ट्रंप के इस फैसले से भारत को अमेरिकी टैरिफ के मोर्चे पर राहत मिलेगी?

'बिग बॉस 20' में हाल ही में आए वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट नकुल धुल को शो के सख्त नियम तोड़ने के कारण बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है. वहीं, वीकेंड का वार में सलमान खान काजी तौकीर पर जमकर बरसते नजर आए.

महोबा शहर कोतवाली क्षेत्र के कीरत सागर स्थित देशी शराब ठेके के पास अराजकतत्वों की गुंडागर्दी का मामला सामने आया है. यहां आधा दर्जन से अधिक युवकों ने एक युवक को घेरकर लात-घूंसों से बेरहमी से पीटा, जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में उम्र के फासलों को दरकिनार करते हुए एक हैरान कर देने वाली प्रेम कहानी सामने आई है. यहां 75 वर्षीय रामसुगर और 30 साल की इंस्टाग्राम ब्लॉगर रानी के बीच पिछले दो साल से चल रहा प्यार अब शादी के रिश्ते में बदलने जा रहा है.

भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मैच के दौरान युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक साल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में सूर्यकुमार यादव को पीछे छोड़ दिया है. अभिषेक के नाम अब एक साल में 69 छक्के दर्ज हो गए हैं.

राजधानी दिल्ली के उत्तर-पूर्वी इलाके में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है. सीलमपुर के गौतमपुरी में बुधवार रात बाइक सवार बदमाशों ने 32 वर्षीय इलेक्ट्रिक दुकानदार वसीम की गोली मारकर हत्या कर दी. सोनिया विहार में हुई हत्या के ठीक एक दिन बाद हुई इस घटना से इलाके में भारी दहशत और चिंता का माहौल है.