Bharat Express DD Free Dish

विवादों के बीच हिमाचल जाएंगी कंगना रनौत, मंडी सांसद पर फूटा जनता का गुस्सा, बोले- तबाही के इतने दिनों बाद आई हिमाचल की याद

हिमाचल के मौजूदा हालातों को इस सदी की सबसे भीषण आपदाओं में से एक माना जा रहा है. आपदा में सराज, थनाग, जंजैहली और मंड़ी के इलाको में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है, लोग लगातार मदद की गुहार लगा रहे हैं.

himachal flood-kangana

Himachal Flood: हिमाचल प्रदेश के मंड़ी से सांसद और बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत लोगों के निशाने पर आ गई हैं. पिछले कुछ दिनों से हिमाचल के कई इलाको में भारी बारिश की वजह से आपदा शुरू हुई.

लेकिन इस आपदा पर कंगना की तरफ से किसी भी तरह की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई थी. जिसके बाद लोगों ने एक्ट्रेस की आलोचना करना शुरू कर दिया.

हिमाचल के मौजूदा हालातों को इस सदी की सबसे भीषण आपदाओं में से एक माना जा रहा है. आपदा में सराज, थनाग, जंजैहली और मंड़ी के इलाको में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है, लोग लगातार मदद की गुहार लगा रहे हैं.

इस दौरान मंडी की सांसद होने के तौर पर कंगना ने किसी तरह की कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी, न ही किसी तरह की मदद की घोषणा की थी.

कंगना रनौत पर फूटा जनता का गुस्सा

कंगना की इस चुप्पी पर लगातार सवाल उठने लगे थे. चाहे वो आम जनता हो या फिर विपक्ष सभी ने कंगना के खिलाफ मोर्चा खेल लिया था. इसी बीच अब मंडी से सांसद कंगना ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक स्टोरी शेयर की. जिसमें उन्होंने लिखा-

मैं जल्द ही हिमाचल प्रदेश जा रही हूं. वहां आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करूंगी. कृप्या निश्चिंत रहें मैं हर परिस्थिति में हिमाचल प्रदेश के साथ हूं. जय हिंद.

अब कंगना के इस पोस्ट के बाद भी लोगों का गुस्सा शांत होता नहीं दिखाई दे रहा है. आम जनता पूछ रही है कि पिछले 4 दिनों से जब हिमाचल के लोग मलबे में दबे हुए थे, घर उजड़ गए, परिवार बह गए उस वक्त पर उनकी सांसद कहां थी.

लोगों का कहना है कि चुनाव के समय खुद को हिमाचल की बेटी बताने वाली कंगना आपदा के समय अपने क्षेत्र के लोगों के साथ कहीं खड़ी नजर नहीं आईं.

ऐसे भयंकर हालातों के बीच मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुके अग्निहोत्री और अन्य मंत्री भी पाहत बचाव के लिए जुटे रहे थे. लेकिन कंगना की गैर मौजूदगी ने मंडी की जनता की भावनाओं को काफी ठेस पहुंचाई है.


ये भी पढ़ें- जमेशदपुर में अमूल दूध के गोदाम में भीषण आग, जलकर सब कुछ खाक


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read