Bharat Express DD Free Dish

प्रयागराज के मेजा में ईंट भट्ठे के लिए खोदे गए गड्ढे में डूबने से चार बच्चों की हुई दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम

प्रयागराज के मेजा में ईंट भट्ठे के लिए खोदे गए गड्ढे में डूबने से चार मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई. बच्चों के शव बुधवार सुबह पानी में उतराते मिले, गांव में मातम पसरा है.

UP News
Edited by Akansha

प्रयागराज के मेजा में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. खेत में बने गड्ढे में डूबने से चार बच्चों की मौत हो गई.

क्या है पूरा मामला?

ग्राम वासियो के मंगलवार शाम चारों मासूम बच्चे हीरा आदिवासी के बेटे हुनर (5 वर्ष) और वैष्णवी (4 वर्ष), विमल कुमार का बेटा कंधा (5 वर्ष) और संजय आदिवासी का बेटा केशरी (4 वर्ष) गांव में खेल रहे थे. खेलते खेलते वे कब खेत के गड्‌ढे की तरफ चले गए पता ही नहीं चला. शाम को बच्चों की तलाश शुरू हो गई. हर तरफ बच्चों को तलाशा गया पर किसी का ध्यान गड्‌ढे की तरफ नहीं गया.

ईंट भट्ठे के लिए खोदे गए गड्ढे में एक बच्चे का शव उतराता आया नजर

बुधवार सुबह गांव से कुछ दूर खेत में स्थित ईंट भट्ठे के लिए खोदे गए गड्ढे में एक बच्चे का शव उतराता नजर आया. इसके बाद गांव के लोग गड्‌ढे में उतर गए. एक एक कर चारों के शव बरामद हो गए.

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर कार्रवाई की शुरू

सूचना मिलते ही मेजा थाना प्रभारी राजेश उपाध्याय और चौकी प्रभारी अनिल पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. घटना से चारों परिवारों में शोक की लहर है.

चार बच्चों की मौत से पूरे गांव में मचा कोहराम

रात भर बच्चों की तलाश की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. सुबह गड्ढे में भरे पानी में शव उतराते हुए मिले. चार बच्चों की मौत से पूरे गांव में कोहराम मचा है. सभी शवो कों पीएम के लिए भेज दिया गया है.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read