सीएम रेखा गुप्ता
Teej 2025: दिल्ली हाट, पीतमपुरा में 25 से 27 जुलाई तक तीन दिवसीय तीज महोत्सव का आयोजन होगा, जिसका उद्घाटन मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता करेंगी. इस आयोजन में महिला सशक्तिकरण, सांस्कृतिक परंपरा और डिजिटल तकनीक का सुंदर संगम देखने को मिलेगा.
मेले में 80 से अधिक स्टॉल लगाए जाएंगे, जिनमें हस्तशिल्प, पारंपरिक कपड़े, मेंहदी, चूड़ी और व्यंजन शामिल रहेंगे. आयोजन स्थल को पारंपरिक तीज थीम पर 3-डी एंट्री गेट, रंग-बिरंगी लाइट्स और सेल्फी बूथ से सजाया जाएगा. खास बात यह होगी कि यहां AI की मदद से महिलाएं मेहंदी डिज़ाइन चुनकर तुरंत लगवा भी सकेंगी.
तीन दिनों तक लोकनृत्य, लोकगीत, मैजिक शो और कहानियों का वाचन मेले को जीवंत बनाएंगे. साथ ही मेंहदी, रंगोली, बिंदी सजावट, तीज क्वीन और स्लोगन लेखन जैसी प्रतियोगिताएं भी होंगी. 18 जुलाई को “Women in Green” फैशन वॉक के दौरान मिस तीज 2025 का चयन होगा. बच्चों के लिए किड्स जोन में रोचक गतिविधियां और स्टोरी टेलिंग रखी गई हैं, जबकि महिलाओं के लिए झूले और स्वास्थ्य पर वर्कशॉप भी होंगी.
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि यह मेला केवल उत्सव नहीं, बल्कि जनता के विश्वास का सम्मान है. उन्होंने कहा कि दिल्ली में तीज महोत्सव इस वर्ष और भी भव्य, आधुनिक और महिलाओं के सपनों को साकार करने वाला होगा.
ये भी पढ़ें: ‘PM मोदी हमारे ब्रांड एंबेसडर’, ऐसा क्यों बोले बीदरी कला के कलाकार?
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.





