Bharat Express DD Free Dish

लापरवाही का Live सबूत! गले में सांप डालकर बना रहा था वीडियो, ‘सर्पमित्र’ की खौफनाक मौत

Madhya Pradesh News: आप कितने भी बड़े महाराथी हों लेकिन लापरवाही आपकी जान पर भारी पड़ सकती है. कुछ यही हाल हुआ मध्य प्रदेश के गुना जिले के एक सर्वमित्र के सांथ जिन्होंने Reel के चक्कर में जान गंवा दी. देखिए वीडियो

Madhya Pradesh Snake Friend Died

सर्पमित्र, दीपक महावर

Madhya Pradesh News: बारिश का समय आते ही भारी संख्या में सांप दिखाई देने लगते हैं. कई लोगों की सांप से काटने से मौत की खबरे भी आती है. लेकिन, मामला तब चर्चा का विषय बन जाता है जब लोगों को सांप से बचाने वाला ही उसके डसने से मौत के मुंह में समा जाए. वो भी एक लापरवाही के कारण. मध्य प्रदेश के गुना में एक दर्दनाक घटना सामने आई है. यहां एक एक सर्पमित्र की सांप के काटने से मौत हो गई. वह सांप को गले में डालकर Reel बना रहा था. अब उसकी रील जमकर वायरल हो रही है.

गले में लटका लिया था सांप

दीपक महावर नामक इस सर्पमित्र ने हजारों जहरीले सांपों का रेस्क्यू किया था. घटना के दिन, दीपक ने एक कोबरा पकड़ा था जिसे वह श्रावण मास की शोभायात्रा में प्रदर्शनी के लिए रखना चाहता था. दीपक ने सांप को अपने गले में डाल लिया और बेटे को स्कूल से लेते हुए एक रील बनाई. रास्ते में सांप ने अचानक दीपक को हाथ में काट लिया. वह अपने साथी की मदद से तुरंत राधोगढ़ के अस्पताल पहुंचे. हालांकि, जब उन्हें रेफर किया गया तो रास्ते में उनकी मौत हो गई.

बच्चे हो गए अनाथ

दीपक महावर जेपी कॉलेज में अस्थायी कर्मचारी थे और उन्होंने हजारों जहरीले सांपों का रेस्क्यू किया था. उनकी मौत के बाद उनके दो बच्चे, रौनक (12) और चिराग (14), अनाथ हो गए क्योंकि उनकी पत्नी की पहले ही मौत हो चुकी थी. इस पूरे हादसे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें दीपक को गले में सांप डालकर कैमरे के सामने बोलते हुए देखा जा सकता है. यूजर्स वीडियो देख हैरान हैं कि कोई इतनी बड़ी लापरवाही कैसे कर सकता है.

जानलेवा हो सकता है खेल

यह घटना एक बार फिर चेतावनी देती है कि प्राकृतिक जीवों के साथ सोशल मीडिया का ‘खेल’ जानलेवा बन सकता है. जरूरी है कि रील्स बनाते समय हम मनोरंजन और जिंदगी के बीच की सीमा न भूलें. दीपक की इस दुर्घटना ने सभी को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि सुरक्षा और सावधानी को हमेशा प्राथमिकता देनी चाहिए. बताया जाता है कि दीपक को एंटीवेनम दिया गया था, लेकिन अस्पताल पहुंचने में देरी के कारण एंटीवेनम प्रभावी नहीं हो सका.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read