Hasin Jahan FIR: भारतीय गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) की पत्नी हसीन जहां (Hasin Jahan) एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार वजह है उनका एक वायरल वीडियो, जिसमें वह अपनी पड़ोस की महिला से झगड़ते नजर आ रही हैं. वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है. फ़िलहाल वो मोहम्मद शमी से अलग रहे रही हैं.
जानकारी के मुताबिक यह विवाद पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले का है. कहा जा रहा है कि यह ज़मीन हसीन जहां या उनकी बेटी अर्शी जहां के नाम पर है. वहीं, पड़ोस में रहने वाली एक महिला गुड्डू बीबी पर इस जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश करने का आरोप है.
झगड़े के दौरान हुई मारपीट
बताया जा रहा है कि जब हसीन जहां ने उस जमीन पर निर्माण कार्य शुरू कराया तो गुड्डू बीबी ने इसका विरोध किया. इसी दौरान दोनों महिलाओं के बीच कहासुनी इतनी बढ़ गई कि मामला हाथापाई तक पहुंच गया.
वायरल वीडियो में हसीन जहां को गुड्डू बीबी के साथ मारपीट करते हुए देखा जा सकता है. इस झगड़े में गुड्डू बीबी को सिर में गंभीर चोटें आईं और उन्हें इलाज के लिए सूरी सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया. ये वीडियो आने के बाद ख़बरें ये भी है कि सीन जहां और उनकी बेटी अर्शी जहां के खिलाफ हत्या की कोशिश समेत कई गंभीर धाराओं में FIR दर्ज की गई है.
#Shami‘s ex-wife, Hasin Jahan, was caught on camera raising her hands on a neighbour in a fight. pic.twitter.com/CwQ1CNw0WG
— ShoneeKapoor (@ShoneeKapoor) July 16, 2025
क्या वीडियो असली है?
जहां इस वीडियो की पुष्टि कई मीडिया प्लेटफॉर्म नहीं कर पा रहे हैं, वहीं AI टूल ‘Grok’ ने दावा किया है कि वायरल वीडियो में दिखाई दे रही महिला हसीन जहां ही हैं. Grok के अनुसार, यह घटना 12 जुलाई 2025 को बीरभूम के सूरी में हुई थी और इसमें हसीन जहां ने कथित रूप से अपनी पड़ोसी पर हमला किया था. हालांकि अब तक हसीन जहां ने इस वायरल वीडियो या अपने खिलाफ लगे आरोपों पर कोई बयान नहीं दिया है.
सीन जहां और मोहम्मद शमी के बीच चल रहा विवाद
आपको बता दें भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी और उनकी पत्नी हसीन जहां के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है. यह विवाद साल 2018 में तब पब्लिक हुआ था, जब हसीन जहां ने शमी और उनके परिवार पर गंभीर आरोप लगाए थे. उन्होंने घरेलू हिंसा, मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना, दहेज मांगने और यहां तक कि मैच फिक्सिंग जैसे मामलों को लेकर FIR दर्ज करवाई थी. शमी ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया. इसके बाद शमी ने हसीन जहां को तलाक देने की प्रक्रिया शुरू की, लेकिन अब तक दोनों के बीच कानूनी रूप से तलाक नहीं हुआ है.
हाल ही में कोलकाता हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए शमी को हर महीने 4 लाख रुपये गुजारा भत्ता देने का आदेश दिया है. इसमें से 1.50 लाख रुपये हसीन जहां के लिए और 2.50 लाख रुपये उनकी बेटी के भरण-पोषण के लिए तय किए गए हैं. इस कानूनी लड़ाई के बीच शमी ने अपनी बेटी आयरा से उसके जन्मदिन पर मुलाकात की थी.
ये भी पढ़ें: कर्नाटक सरकार ने बेंगलुरु भगदड़ केस की सौंपी रिपोर्ट, RCB को ठहराया जिम्मेदार, Virat Kohli का भी किया जिक्र
Also Follow Bharat Express on Facebook
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
