Petrol price cut, Diesel price reduction, crude oil prices, Hardeep Singh Puri, energy sector, international oil market, fuel price relief, India, inflation control.
Petrol-Diesel Price: देशवासियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है. आने वाले कुछ महीनों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती हो सकती है. यह संकेत खुद केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने दिया है. उन्होंने कहा कि अगर कच्चे तेल की अंतरराष्ट्रीय कीमतें लंबे समय तक 65 डॉलर प्रति बैरल के आसपास बनी रहती हैं, तो अगले 2-3 महीनों में ईंधन की कीमतों में कमी की उम्मीद की जा सकती है.
क्या बोले पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी?
हरदीप पुरी ने कहा, “अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमतें 65 डॉलर प्रति बैरल के आसपास स्थिर रहती हैं, तो हमें 2 से 3 महीने के अंदर पेट्रोल और डीजल के दामों में राहत की उम्मीद करनी चाहिए.” यह बयान उन्होंने दिल्ली में चल रही ‘ऊर्जा वार्ता 2025’ के दौरान दिया, जहां ऊर्जा क्षेत्र के तमाम बड़े विशेषज्ञ और अधिकारी मौजूद थे.
ये भी पढ़ें: भारतीय रेलवे का बड़ा फैसला, अब स्लीपर और एसी कोच में 40-60% ज्यादा वेटिंग टिकट होंगे जारी
आम जनता को मिल सकती है राहत
देश में लगातार महंगाई के कारण पेट्रोल और डीजल के दाम आम आदमी की जेब पर भारी पड़ रहे हैं. ऐसे में अगर केंद्र सरकार की ओर से ईंधन कीमतों में कटौती की जाती है, तो आम उपभोक्ताओं को सीधी राहत मिलेगी. परिवहन, खाद्य सामग्री, और अन्य जरूरतों की लागत में भी गिरावट आ सकती है.
वैश्विक कीमतों पर निर्भर है फैसला
हालांकि, सरकार का यह फैसला पूरी तरह से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों पर निर्भर करेगा. अगर कीमतें इसी स्तर पर बनी रहती हैं, तो आने वाले समय में सरकार कुछ राहत कदम उठा सकती है. अगर सबकुछ अनुकूल रहा तो आने वाले महीनों में देश के नागरिकों को ईंधन के दामों में राहत मिल सकती है. अब निगाहें केंद्र सरकार के अगले कदम और क्रूड ऑयल की वैश्विक कीमतों पर टिकी हैं.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




