Urdu Conclave 2026

मार्क जुकरबर्ग ने 1.22 लाख करोड़ रुपये में किया बड़ा AI इनवेस्टमेंट, 28 वर्षीय Alexandr Wang संभालेंगे Meta की Super Intelligence यूनिट

Mark Zuckerberg: Meta के CEO मार्क जुकरबर्ग ने AI क्षेत्र में बड़ा निवेश करते हुए Scale AI में 1.22 लाख करोड़ रुपये की हिस्सेदारी खरीदी है. यह डील Meta की अब तक की दूसरी सबसे बड़ी डील मानी जा रही है.

Mark Zuckerberg

Mark Zuckerberg

Mark Zuckerberg: Meta CEO मार्क जुकरबर्ग ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में एक बड़ा दांव खेला है. उन्होंने लगभग 1.22 लाख करोड़ रुपये (14.3 बिलियन डॉलर) की भारी-भरकम राशि से Scale AI में 49 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीद ली है.

इस डील के साथ ही Scale AI के को-फाउंडर और सीईओ Alexandr Wang को अब Meta की नई Super Intelligence यूनिट का प्रमुख नियुक्त किया गया है. इस यूनिट के माध्यम से Meta, AI इंडस्ट्री में सबसे आगे निकलने की कोशिश कर रही है.

कौन हैं Alexandr Wang?

महज 28 वर्ष के Alexandr Wang दुनिया के सबसे युवा self-made बिलेनियर्स में से एक हैं. उन्होंने 2021 में केवल 24 साल की उम्र में यह मुकाम हासिल किया था. न्यू मैक्सिको में जन्मे Alexandr के माता-पिता चीन से आए थे और अमेरिका एयर फोर्स के लिए फिजिसिस्ट के रूप में काम करते थे. उन्होंने MIT से पढ़ाई शुरू की थी, लेकिन उसे बीच में ही छोड़कर 2016 में Scale AI की स्थापना की.

क्या है Scale AI?

Scale AI एक ऐसी कंपनी है जो बड़ी मात्रा में डेटा प्रोसेस कर एडवांस AI मॉडल्स को ट्रेन करती है. इसका इस्तेमाल ऑटोमेशन, रोबोटिक्स, और डिफेंस सिस्टम्स में किया जाता है. 2024 तक Scale AI की वैल्यूएशन करीब 14 बिलियन डॉलर तक पहुँच चुकी थी. Meta और Scale AI के बीच की यह डील कंपनी की अब तक की दूसरी सबसे बड़ी डील मानी जा रही है. इससे पहले Meta ने 2014 में WhatsApp को 19 बिलियन डॉलर में खरीदा था.

AI के लिए जुटाए दिग्गज

Meta की Super Intelligence यूनिट में मार्क जुकरबर्ग ने Apple के पूर्व कर्मचारी Ruoming Pang को भी जोड़ा है, जिन्हें लगभग 1600 करोड़ रुपये के भारी पैकेज पर लाया गया है. यह डील दिखाती है कि Meta अब AI की दुनिया में अग्रणी बनने के लिए पूरी तरह से कमर कस चुकी है.


ये भी पढ़े: डिफेंस सेक्टर में भारत का एक और बड़ा कदम, अब HAL बनाएगा स्टील्थ फाइटर जेट के इंजन; इस देश से होगी 61, 000 करोड़ रुपये की डील


भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read