Bharat Express DD Free Dish

Agniveer Result: भारतीय सेना अग्निवीर परिणाम 2025 घोषित, जानें क्या होगी आगे की प्रक्रिया?

Agniveer Result: भारतीय सेना ने वर्ष 2025 की अग्निवीर भर्ती परीक्षा का बहुप्रतीक्षित परिणाम जारी कर दिया है.

Agniveer Result: भारतीय सेना अग्निवीर परिणाम 2025 घोषित, जानें क्या होगी आगे की प्रक्रिया? - भारत एक्सप्रेस

भारतीय सेना ने अग्निवीर भर्ती परीक्षा 2025 का परिणाम जारी कर दिया है; उम्मीदवार joinindianarmy.nic.in पर अपनी अग्निवीर मेरिट लिस्ट 2025, कट ऑफ मार्क्स और चयन सूची देखकर अग्निवीर योजना के तहत अगले चरण में भाग ले सकते हैं।

Agniveer Result: भारतीय सेना ने वर्ष 2025 की अग्निवीर भर्ती परीक्षा का बहुप्रतीक्षित परिणाम जारी कर दिया है. जिन उम्मीदवारों ने 30 जून से 10 जुलाई के बीच आयोजित कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) में हिस्सा लिया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं. यह परीक्षा पूरे देश में बड़े पैमाने पर आयोजित की गई थी और इसमें लाखों अभ्यर्थियों ने भाग लिया.

इस बार की परीक्षा क्यों है खास ?

इस साल की परीक्षा की एक खास बात यह रही कि इसे 13 भाषाओं में आयोजित किया गया था. जिसमें अंग्रेज़ी, हिंदी, तमिल, तेलुगु, बंगाली, पंजाबी, उर्दू आदि शामिल थीं. यह कदम भर्ती प्रक्रिया को ज़्यादा समावेशी बनाने के इरादे से उठाया गया था ताकि हर क्षेत्र के उम्मीदवार सहजता से परीक्षा दे सकें.

परीक्षा परिणाम कैसे देखें ?

अग्निवीर रिजल्ट (Agniveer Result) देखने के लिए उम्मीदवारों को वेबसाइट पर जाकर लॉगिन करना होगा और अपने रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड डालकर रिजल्ट डाउनलोड करना होगा. रिजल्ट पीडीएफ में रोल नंबर के माध्यम से अपना नाम खोजा जा सकता है. जिन अभ्यर्थियों का चयन हुआ है उन्हें अब अगले चरण के लिए बुलाया जाएगा. जिसमें फिजिकल फिटनेस टेस्ट, मेडिकल टेस्ट, और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जाएगा.

परीक्षा परिणाम देखने के लिए बिंदु

1. आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाएं.
2. ‘CEE Result 2025’ लिंक पर क्लिक करें.
3. अपना रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड डालें.

कितने पदों पर हो रही है भर्ती ?

अग्निवीर योजना के तहत चयनित उम्मीदवारों को चार साल की अवधि के लिए सेना में सेवा करने का मौका मिलता है. इस योजना का उद्देश्य युवाओं को राष्ट्र सेवा का अनुभव देना और देश की सुरक्षा में योगदान के लिए तैयार करना है. इस बार करीब 25,000 पदों पर भर्ती की जा रही है जिसमें महिला आर्मी पुलिस के पद भी शामिल हैं.

Also Follow Bharat Express on X

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read