सरकारी दफ्तर को बना दिया बार
Ambala Viral News: अंबाला छावनी तहसील कार्यालय (ambala cantt tehsil) में शराब पार्टी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में कुछ लोग शराब पीते और नाचते हुए दिख रहे हैं. ये लोग सरकारी कर्मचारी नहीं बल्कि प्राइवेट व्यक्ति बताए जा रहे हैं जिनकी पहले भी शिकायतें हो चुकी हैं. सवाल यह है कि ये लोग प्रतिबंधित क्षेत्र में कैसे पहुंचे और शराब का सेवन कैसे किया? वीडियो कितनी पुरानी है, इसका भी फिलहाल कोई सटीक अनुमान नहीं है. हालांकि, मामले में जाच के आदेश दे दिए गए हैं.
पंजाबी गाने पर डांस और पार्टी
वायरल वीडियो में दो व्यक्ति पंजाबी गानों पर झूमते नजर आ रहे हैं, जबकि तीसरा व्यक्ति टेबल पर शराब के पैग बनाता दिख रहा है. टेबल पर देसी शराब की बोतल, पकोड़े, जरदे का पैकेट और सिगरेट की डिब्बी भी साफ दिखाई दे रही है. एक व्यक्ति ने शराब से भरा ग्लास हाथ में लिया है और दोनों पंजाबी गीत, “तू नहीं बोल दी रका नी तू नहीं बोल दी तेरे च” तेरा च” तेरा यार बोलदा….” पर खूब नाच रहे हैं. अब यही वीडियो जमकर वायरल (ambala tehsil liquor party viral) हो रहा है.
सोशल मीडिया पर अंबाला के तहसील कार्यालय परिसर के भीतर शराब पार्टी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में सरकारी ऑफिस जैसी जगह पर तीन व्यक्ति नशे में धुत होकर पंजाबी गानों पर थिरकते नजर आ रहे हैं। सरकारी फाइलों और टेबल पर शराब व खाने-पीने की चीजें खुलेआम रखी हुई हैं। हालांकि, यह… pic.twitter.com/hH0Z3lefeb
— Bharat Express (@BhaaratExpress) August 3, 2025
पहले भी शिकायतें हो चुकी हैं
वीडियो में जो व्यक्ति नजर आ रहे हैं, वे कोई सरकारी कर्मचारी नहीं बल्कि प्राइवेट पर्सन बताए जा रहे हैं. इन पर पहले भी शिकायतें हो चुकी हैं. 2005 में पूर्व पार्षद ओंकार नाथी ने विधायक से, और 2021 में तत्कालीन गृहमंत्री अनिल विज से शिकायत की थी. बावजूद इसके, इनकी तहसील में आवाजाही और दखल आज भी जारी है.
2-3 माह पुराना हो सकता है Ambala video viral
SDM विनेश कुमार ने कहा कि वीडियो में कौन-कौन है, इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है. नायब तहसीलदार पटवारी और सहायकों से इस बात की जानकारी जुटा रहे हैं. वीडियो में दिख रहे लोगों की पुष्टि के लिए सभी पटवारियों से भी पूछताछ की जाएगी. यदि कोई पटवारी शामिल है तो उसपर कार्रवाई होगी. वीडियो अभी हाल-फिलहाल का तो नहीं है, लेकिन जब का भी है, ये सब जांच का हिस्सा है.
ये भी पढ़ें: कोर्ट में किन्नर ने क्यों किया ‘जबरदस्त’ हंगामा: धक्का-मुक्की, कपड़े उतारने की कोशिश; वायरल हो रहा वीडियो
तहसील में बाहरी लोगों की एंट्री पर बैन
जिस उपमंडल कार्यालय में तहसील है उसमें 25 से अधिक सरकारी अधिकारियों के कार्यालय हैं. यहां SDM, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, ट्रेजरी ऑफिसर, DSP, RTO समेत कई अधिकारी बैठते हैं. तहसील के अंदर बाहरी लोगों की एंट्री पर रोक है. 2024 में सरकार ने ऑर्डर जारी कर कहा था कि कोई भी अधिकारी या कर्मचारी अपने कामों के लिए किसी भी बाहरी व्यक्ति को नहीं रखेगा. आदेश में यह भी कहा गया कि कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरों से भी नजर रखी जाएगी, ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी या अवैध गतिविधियों को रोका जा सके.
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.





