भारत बनाम इंग्लैंड (India vs England) का ओवल टेस्ट (Oval Test) रोमांचक मोड़ पर है; कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) की भारतीय क्रिकेट टीम (Indian cricket team) और इंग्लैंड क्रिकेट टीम (England cricket team) के बीच चल रहे इस मैच (match) का लाइव स्कोर (live score) देखें, जिसमें मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) एक्शन में हैं।
IND vs ENG Test: इंग्लैंड के ‘द ओवल’ में भारत और इंग्लैंड के बीच चल रहा टेस्ट मैच अब रोमांचक मोड़ पर आ पहुंचा है. चौथे दिन की समाप्ति तक इंग्लैंड ने 6 विकेट पर 339 रन बना लिये थे. अब पांचवें दिन इंग्लैंड को जीत के लिए बस 35 रनों की जरूरत होगी. वहीं भारत जीत से 4 विकेट दूर है.
गौरतलब है कि क्रिस वोक्स इंजरी की वजह से बल्लेबाजी करने नहीं आए. अगर वो खेलने नहीं आते हैं तो भारत को जीत के लिए बस 3 विकेट और चटकाने होंगे. इंग्लैंड बनाम भारत टेस्ट मैच का चौथा दिन बारिश की वजह से प्रभावित रहा. बारिश की वजह से मैच निर्धारित समय से पहले रोकना पड़ा. पांचवें दिन इंग्लैंड को जीत के लिए 35 रनों की जरूरत होगी.
रूट-ब्रूक के बीच 195 रनों की साझेदारी
चौथे दिन की शुरुआत इंग्लैंड ने 1 विकेट के नुकसान पर 50 रन से की थी. पहले सत्र में इंग्लैंड ने बेन डकेट और ओली पोप का विकेट जल्दी-जल्दी गंवाया. इसके बाद जो रूट और हैरी ब्रूक ने चौथे विकेट के लिए 195 रन की साझेदारी कर टीम की स्थिति मजबूत कर दी.
ब्रूक ने जड़ा 10वां टेस्ट शतक
हैरी ब्रूक को 19 रन पर सिराज से जीवनदान मिला था. उसका उन्होंने फायदा उठाया और अपना 10वां टेस्ट शतक जड़ा. ब्रूक ने 98 गेंद पर 111 रन की पारी खेली. टीम का स्कोर जब 301 था, तब वे चौथे बल्लेबाज के रूप में आउट हुए. बेथेल 5 रन बनाकर आउट हुए. छठे विकेट के रूप में जो रूट 152 गेंद में 105 रन बनाकर आउट हुए. यह टेस्ट में उनका 39वां शतक था.
क्रीज पर जेमी स्मिथ 2 और जेमी ओवर्टन शून्य पर नाबाद हैं.
भारत के लिए प्रसिद्ध कृष्णा ने 3, सिराज ने 2 और आकाश दीप ने एक विकेट चटकाए हैं.
ये भी पढ़ें- India Vs England: भारत ने पहले सेशन में लिए 2 विकेट, रूट और ब्रूक के बीच तेज साझेदारी, जानें लंच तक का स्कोर
इससे पहले टीम इंडिया की दूसरी पारी 396 रन पर सिमट गई थी. यशस्वी जायसवाल के शतक के बाद रवींद्र जडेजा और वाशिंगटन सुंदर ने 53-53 रनों की अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम का स्कोर 396 रनों तक पहुंचाया था.
इंग्लैंड ने भारत की पहली पारी के 224 रन के जवाब में 247 रन बनाकर 23 रन की लीड ली थी. इस तरह इंग्लैंड को इस मैच को जीतने के लिए 374 का लक्ष्य मिला.
– भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.





