Govind Kumar Singh
मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।
भारत एक्सप्रेस
रूसी सेना में भर्ती होना मौत को दावत! भारत सरकार की सख्त एडवाइजरी- पैसों के लालच में न लें जानलेवा जोखिम
Russia Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच भारत सरकार ने बुधवार को एक बार फिर भारतीय नागरिकों को रूसी सेना में भर्ती होने के 'खतरनाक रास्ते' पर न जाने की सख्त सलाह दी है. विदेश मंत्रालय ने पुष्टि की है कि अब तक 139 भारतीय नागरिकों को रूसी सेना से रिहा कराया जा चुका है.
‘कैबिनेट सेक्रेटरी को पत्र लिखना प्रोटोकॉल के खिलाफ’, चुनाव आयोग के पूर्व अधिकारी का बड़ा खुलासा
Election Commission Dispute: भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) के पूर्व संयुक्त निदेशक मोहम्मद अमीन ने बुधवार को कहा कि चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और ज्ञानेश कुमार द्वारा कैबिनेट सचिव को लिखे गए कथित पत्र प्रोटोकॉल के खिलाफ थे और इसके बजाय उन्हें कानून और न्याय मंत्रालय या राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को संबोधित किया जाना चाहिए था.
दंगाइयों की गली-गली खाक छान रही पुलिस, शाही मस्जिद उपद्रव में 8 FIR दर्ज, 20 दबोचे गए
Ujjain Riot: सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के तहत चल रहे चौड़ीकरण कार्य के दौरान हुए उपद्रव के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है. अब तक 8 अलग-अलग एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं और 20 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जा रहा है.
1 मिनट में 17 हजार फीट नीचे आया विमान, भारतीय पायलट ने ऐसे लड़ते हुए संभाली प्लेन और बचा ली 180 जिंदगियां!
Flydubai Hijacking: विमान के ओमानी को-पायलट ने मुख्य पायलट स्मित मचार पर चाकू से हमला किया और विमान का नियंत्रण अपने हाथ में लेने की कोशिश की. ओमानी को-पायलट इस प्लेन को क्रैश कराना चाहता था. इजरायल ने इस मामले को आतंकवादी घटना करार दिया है.
सोनिया गांधी को ललन सिंह का करारा जवाब, बोले- नीतीश कुमार को किसी के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं
Lalan Singh On Sonia Gandhi: सोनिया गांधी के कथित बयान पर JDU नेता और केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने करारा जवाब दिया है. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को सोनिया गांधी के किसी सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है. ललन सिंह ने नीतीश कुमार के 20 साल के राजनीतिक सफर और बिहार में उनके काम का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने अपने काम के दम पर जनता की सेवा की है.
‘पड़ोसी को बाप, भैया को सैंया’ बाबा बागेश्वर के बयान पर पंजाब में बवाल, शाही इमाम ने दे दिया अल्टीमेटम
Dhirendra Krishna Shastri: लुधियाना में हनुमंत कथा के दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि पंजाब को आज दो सबसे बड़े खतरों से बचाना है- एक जानलेवा नशा और दूसरा तेजी से होता धर्म परिवर्तन. सिख समुदाय का आह्वान करते हुए उन्होंने बोला कि जो गुरु ग्रंथ साहिब के सामने शीश नवाते हैं, उन्हें किसी बहकावे में आकर अपना धर्म बदलने की जरूरत नहीं है.
‘अखिलेश के बिना सब सूना…’, आखिर कौन सा खेल खेल रहे हैं बृजभूषण शरण सिंह?
Brij Bhushan Sharan Singh: बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि अखिलेश के बिना सब सूना है. इस बयान को लेकर सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक गलियारों तक चर्चा छिड़ गई है कि आखिर बृजभूषण क्या संदेश देना चाहते हैं. बृजभूषण शरण सिंह का राजनीतिक प्रभाव पूरे देवीपाटन मंडल में है.
बरसापारा में कैरेबियाई तूफान! वेस्टइंडीज के 3 बल्लेबाजों ने ठोके शतक, भारत को दिया 406 रनों का पहाड़ जैसा टारगेट
India Vs West Indies ODI: जॉन कैंपबेल, कप्तान शाई होप और आमिर जंगू की शतकीय पारियों के साथ वेस्टइंडीज ने भारत के सामने दूसरे वनडे मुकाबले में जीत के लिए 406 रन का टारगेट रखा है. भारतीय टीम इस मुकाबले को जीतकर सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त हासिल करना चाहेगी.
‘टाटा कार की जगह गधा खरीद लेता’, 12 लाख की गाड़ी पर पोस्टर चिपकाकर सड़क पर उतरा मालिक, देखें- VIDEO
Alwar Tata Car Video: राजस्थान के अलवर में एक व्यक्ति ने अपनी टाटा की कार पर ऐसा पोस्टर लगा दिया, जिसने राहगीरों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. कार के बोनट पर लगाए गए पोस्टर में गधे की तस्वीर के साथ लिखा है कि 'टाटा की इलेक्ट्रिक मोटर्स सर्विस से ये गधा मैंने 12 लाख में लिया है.'
पितृ पक्ष 2026: आज है चतुर्थी श्राद्ध, जानें विधि, नियम और विशेष धार्मिक महत्व
Pitru Paksha 2026: 30 सितंबर (बुधवार) को चतुर्थी तिथि का श्राद्ध किया जाएगा. सनातन परंपरा के अनुसार, जिन पूर्वजों का निधन किसी भी माह की चतुर्थी तिथि को हुआ हो, उनका श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान इसी दिन करने का विधान है.





