Bihar News: बिहार में इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) होना है. हालांकि अभी आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है. लेकिन सियासी गलियारों में अलग-अलग मुद्दों को लेकर सरकार और विपक्ष क बीच हंगामा मचा हुआ है. इसी बीच हाल ही में हुए चुनाव आयोग (Election Commission) की विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के बीच विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) विवादों में घिरते हुए नजर आ रहे हैं.
क्या है पूरा मामला ?
तेजस्वी यादव के साथ-साथ सभी विपक्ष का कहना है कि चुनाव आयोग सरकार के इशारे पर चल रहा है. वहीं तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) का कहना है कि चुनाव आयोग ने वोटर सूची से उनक नाम काट दिया है. लेकिन चुनाव आयोग ने उनका EPIC नंबर जारी कर दिया है. अब ये मामला उनके नाम से जुड़े दो अलग-अलग आइडेंटिटी कार्ड यानि की EPIC नंबर का है. तेजस्वी यादव के नाम से जुड़े दोनों EPIC नंबर भी सामने आ गया है. पहला EPIC नंबर RAB0456228 और दूसरा EPIC नंबर RAB2916120 है. अब ऐसे में सवाल उठ रहा है कि एक ही आदमी के दो-दो EPIC नंबर कैसे हो सकते हैं? आपको बता दें, चुनाव आयोग एक शख्स को एक ही EPIC नंबर जारी करता है.
तेजस्वी यादव की पार्टी की मांग
मामला सामने आने के बाद बिहार में सत्ताधारी पार्टी (BJP, JDU, LJP’R’) मांग कर रही है कि तेजस्वी यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए और उन्हें गिरफ्तार किया जाए. दूसरी तरफ इलेक्शन कमीशन ने नेता प्रतिपक्ष के खिलाफ नोटिस भी जारी किया है.
इसे भी पढ़ें- Bihar News: EPIC नंबरों की गड़बड़ी पर बिहार में बवाल, सांसद की पत्नी भी सवालों की घेरे में
चुनाव आयोग ने क्या कहा ?
चुनाव आयोग ने बताया कि 2020 के विधासभा चुनाव में तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने RAB0456228 EPIC नंबर का इस्तेमाल किया था. यह EPIC नंबर 2015 में उनके नाम से जुड़ा हुआ है और वह EPIC नंबर अभी भी वोटर लिस्ट में मौजूद है. चुनाव आयोग के बयान के बाद सत्ता पक्ष लगातार तेजस्वी यादव पर हमलावर है.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


