Bharat Express DD Free Dish

Bihar News: EPIC नंबरों की गड़बड़ी पर बिहार में बवाल, सांसद की पत्नी भी सवालों की घेरे में

Bihar News: बिहार में जारी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट के बाद EPIC नंबरों की दोहरीता को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. CPI (ML) के सांसद सुदामा प्रसाद की पत्नी का भी नाम इस लिस्ट में शामिल हो गया है.

Bihar News: बिहार में जारी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट के बाद EPIC नंबरों की दोहरीता को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. पहले विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के दो EPIC नंबर सामने आए, अब CPI (ML) के सांसद सुदामा प्रसाद (Sudama Prasad) की पत्नी का भी नाम इस लिस्ट में शामिल हो गया है. यह वही सुदामा प्रसाद हैं जिनकी पार्टी ने SIR यानी स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर रखी है.

तेजस्वी यादव पर गंभीप आरोप

तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) को लेकर चुनाव आयोग गंभीर है. उन्हें नोटिस जारी कर सही EPIC नंबर RAB0456228 के साथ दोनों ID की मूल प्रतियां मांगी गई हैं. दूसरे नंबर RAB2916120 का कोई रिकॉर्ड नहीं मिला, जिससे मामला और उलझ गया.

ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी

चुनाव आयोग ने 1 अगस्त को बिहार की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी की थी, जिसके बाद दोहरे EPIC नंबर और गलत नामों के कई मामले सामने आने लगे हैं. CPI (ML) के विरोध और सुप्रीम कोर्ट की याचिका ने इस मुद्दे को और तूल दे दिया है.

लिस्ट में बदलाव के लिए समय

राजनीतिक दलों और आम नागरिकों को इस लिस्ट में बदलाव के लिए एक सितंबर तक का समय दिया गया है. आयोग का कहना है कि यह केवल ड्राफ्ट है, न कि अंतिम सूची. 30 सितंबर को फाइनल वोटर लिस्ट प्रकाशित होगी ताकि कोई भी योग्य मतदाता वोट देने से वंचित न रह जाए.

इसे भी पढ़ें-Ali Amin Gandapur: खैबर पख्तूनख्वा में हर दहशतगर्दी में शामिल है पाक फौज और ISI, क्यों असीम मुनीर पर भड़के CM गंडापुर?

कितने नाम हटाए गए

आयोग ने SIR के पहले चरण के तहत 65 लाख नाम हटा दिए हैं, जिससे पूरे राज्य में चिंताएं गहराती जा रही हैं. EPIC नंबरों की दोहराव वाली गड़बड़ी पर अब हर राजनीतिक दल की नजरें टिकी हैं.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read