झारखंड आंदोलन के प्रणेता और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के संस्थापक शिबू सोरेन (Shibu Soren) के निधन पर देशभर में शोक की लहर है. उनके निधन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) ने शोक व्यक्त करते हुए इसे सामाजिक न्याय के क्षेत्र में एक बड़ी क्षति बताया.
राष्ट्रपति का एक्स पोस्ट
राष्ट्रपति मुर्मू (Draupadi Murmu) ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक भावुक पोस्ट में लिखा कि,
“शिबू सोरेन (Shibu Soren) का निधन सामाजिक न्याय के क्षेत्र में एक बड़ी क्षति है. उन्होंने आदिवासी अस्मिता और झारखंड राज्य के निर्माण के लिए संघर्ष किया. जमीनी स्तर पर काम करने के अलावा, उन्होंने झारखंड के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री और सांसद के रूप में भी योगदान दिया.”
इसे भी पढ़ें- झारखंड के पूर्व सीएम शीबू सोरेन का निधन, 81 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, बेटे हेमंत सोरेन बोले- आज मैं शून्य हो गया हूं
उन्होंने आगे लिखा कि जनता, विशेषकर आदिवासी समुदायों के कल्याण पर उनके जोर को सदैव याद रखा जाएगा. मैं उनके पुत्र और झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी, परिवार के अन्य सदस्यों और प्रशंसकों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं.
The demise of Shri Shibu Soren Ji is a big loss in the space of social justice. He championed the cause of tribal identity and formation of the state of Jharkhand. Besides his work at the grassroots, he also contributed as the Chief Minister of Jharkhand, as a Union Minister and…
— President of India (@rashtrapatibhvn) August 4, 2025
लालू प्रसाद यादव ने जताया दुख
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने भी शिबू सोरेन के निधन पर शोक व्यक्त किया है. उन्होंने कहा,
“उनके साथ हमारे बहुत अच्छे संबंध थे. वो दलितों और आदिवासियों के महान नेता थे. यह गहरे दुख की बात है कि वह हमारे साथ अब नहीं है. हम उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं. मेरी ओर से उनके परिवार को संवेदना है.
मुख्यमंत्री योगी ने शोक व्यक्त किया
इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने सोशल मीडिया एक्स पर पस्ट करते हुए लिखा कि,
“झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिबू सोरेन जी का निधन अत्यंत दुःखद है. उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि! जनजातीय समाज के उन्नयन में उन्होंने अपना जीवन समर्पित कर दिया. प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को सद्गति एवं उनके शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें.”
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिबू सोरेन जी का निधन अत्यंत दुःखद है। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि!
जनजातीय समाज के उन्नयन में उन्होंने अपना जीवन समर्पित कर दिया।
प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को सद्गति एवं उनके शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की…
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) August 4, 2025
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




