Bharat Express DD Free Dish

Bihar News: विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश सरकार का बड़ा दांव, जीविका कर्मचारियों का वेतन दोगुना, पेंशन में भी भारी बढ़ोतरी

Bihar News: आगामी विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश कुमार की सरकार एक के बाद एक बड़े फैसले ले रही है.

Bihar News: बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश कुमार की सरकार एक के बाद एक बड़े फैसले ले रही है. अब सरकार ने जीविका से जुड़े कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है. उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बताया कि बिहार ग्रामीण जीविकोपार्जन प्रोत्साहन समिति (जीविका) के सामुदायिक संगठन कार्यकर्ता, सेवा प्रदाता और संसाधन सेवी का वेतन दोगुना कर दिया गया है. इस फैसले से करीब 1.40 लाख कर्मचारियों को सीधा फायदा मिलेगा.

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने क्या कहा?

सरकार ने इसके लिए 347.51 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है, जो बिहार आकस्मिकता निधि से जारी किए जाएंगे. सम्राट चौधरी ने कहा,

“वेतन बढ़ाने से राज्य सरकार को हर साल 735 करोड़ रुपये का अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ेगा. उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार जीविका समूह में काम करने वाले कर्मचारियों के हित में लगातार काम कर रही है.”

BLO और उनके सुपरवाइजरों के वेतन में बढ़ोतरी

इसके अलावा, कैबिनेट बैठक में ब्लॉक लेवल ऑफिसर (BLO) और उनके सुपरवाइजरों के वेतन में भी बढ़ोतरी की गई है. अब बीएलओ को हर महीने 10,000 की जगह 14,000 रुपये और सुपरवाइजर को 15,000 की जगह 18,000 रुपये मिलेंगे.

इसे भी पढ़ें-इतिहास को खुद को दोहराने की अनुमति नहीं दी जाए, राहुल गांधी ने कोर्ट से कहा- मेरी जान को गंभीर खतरा…शिकायतकर्ता गोडसे के वंशज हैं

कई पेंशन में हो चुकी हैं बढ़ेतरी

नीतीश सरकार ने वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन और दिव्यांग पेंशन की राशि में भी भारी बढ़ोतरी की है. अब इन सभी को मिलने वाली पेंशन करीब तीन गुना बढ़ा दी गई है. इन फैसलों से साफ है कि चुनाव से पहले सरकार जनता को साधने की पूरी कोशिश कर रही है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read