प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी.
Partition Horror Memorial Day: हर साल 14 अगस्त को भारत ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ मनाता है ताकि 1947 में देश के बंटवारे के दौरान जान गंवाने वाले और विस्थापित हुए लोगों को श्रद्धांजलि दी जा सके. आज से 78 साल पहले भारत और पाकिस्तान अलग हुए थे लेकिन उस बंटवारे की पीड़ा आज भी लोगों के दिलों में जिंदा है.
PM Modi का एक्स पोस्ट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने इस मौके पर सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा,
“यह दिन उन लोगों के साहस को सलाम करने का है. जिन्होंने भारी दुख और नुकसान झेलने के बाद भी अपनी जिंदगी को दोबारा शुरू किया. उन्होंने कहा कि यह दिन हमें देश को एकजुट रखने की जिम्मेदारी भी याद दिलाता है.”
India observes #PartitionHorrorsRemembranceDay, remembering the upheaval and pain endured by countless people during that tragic chapter of our history. It is also a day to honour their grit…their ability to face unimaginable loss and still find the strength to start afresh.…
— Narendra Modi (@narendramodi) August 14, 2025
गृह मंत्री का कांग्रेस पर निशाना
गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने भी इस दिन को याद करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा. उन्होंने कहा,
“देश को टुकड़ों में बांटकर मां भारती के स्वाभिमान को चोट पहुंचाई गई. विभाजन के कारण करोड़ों लोगों को हिंसा, शोषण और विस्थापन का सामना करना पड़ा. उन्होंने सभी पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी और कहा कि देश इस दर्द को कभी नहीं भूल सकता.”
#PartitionHorrorsRemembranceDay देश के विभाजन और उसकी त्रासदी के शिकार लोगों के दर्द को याद कर संवेदना व्यक्त करने का दिन है। इस दिन कांग्रेस ने देश को टुकड़ों में बाँटकर माँ भारती के स्वाभिमान को चोट पहुँचाई। विभाजन के कारण हिंसा, शोषण और अत्याचार हुए, और करोड़ों लोगों ने… pic.twitter.com/a6y8Q4lza3
— Amit Shah (@AmitShah) August 14, 2025
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दी श्रद्धांजलि
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने भी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा,
“विभाजन के बाद नफरत और हिंसा के भयावह नतीजों से लाखों लोगों को जान-माल का नुकसान उठाना पड़ा. उन्होंने कहा कि आज भी हर भारतीय के दिल में उन पीड़ित परिवारों के लिए संवेदना है और हम सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं.”
विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर 1947 के उस दर्दनाक अध्याय को स्मरण करते हुए, मैं उन सभी भाइयों-बहनों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ, जिन्हें भारत के विभाजन के बाद नफरत और हिंसा के भयावह परिणाम भुगतने पड़े और जन-धन की हानि देखनी पड़ी। उन पीड़ित परिवारों के प्रति आज भी हर भारतीय के…
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) August 14, 2025
इसे भी पढ़ें-Delhi-NCR Weather: दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, IMD ने जारी किया ‘रेड अलर्ट’, कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी
लाखों लोगों को बनना पड़ा का शरणार्थी
भारत को 15 अगस्त 1947 को आजादी मिली थी लेकिन आजादी के साथ ही देश का विभाजन भी हुआ. यह इतिहास का एक ऐसा अध्याय है जिसने करीब 2 करोड़ लोगों को प्रभावित किया. लाखों परिवारों को अपने घर छोड़ने पड़े और शरणार्थी बनकर नई जिंदगी की शुरुआत करनी पड़ी.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.





