Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

UPSC Mains Exam 2025: आज से शुरू होगी मुख्य परीक्षा, जानें उम्मीदवारों के लिए जरूरी नियम और गाइडलाइंस

UPSC Mains Exam 2025: आज से यूपीएससी की ओर से मुख्य परीक्षा शुरू की जा रही है. प्रारंभिक परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवार मुख्य परीक्षा में शामिल हो सकेंगे. यह परीक्षा दो पाली में आयोजित कराई जाएगी. परीक्षा में उपस्थित होने के लिए यहां देखें जरूरी नियम.

UPSC Mains Exam 2025

UPSC Mains Exam 2025: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा मुख्य परीक्षा आज यानी 22 अगस्त से शुरू हो रही है. इस परीक्षा में वही उम्मीदवार शामिल होंगे, जिन्होंने प्रारंभिक परीक्षा पास की थी. इस बार प्रीलिम्स परीक्षा में कुल 14,161 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया था. मुख्य परीक्षा में बैठने के लिए एडमिट कार्ड जरूरी है. आयोग ने एडमिट कार्ड पहले ही जारी कर दिया था. यदि किसी उम्मीदवार ने अभी तक इसे डाउनलोड नहीं किया है, तो वे तुरंत upsconline.gov.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड करें.

क्या है परीक्षा का पूरा शेड्यूल?

मुख्य परीक्षा 22 अगस्त से 31 अगस्त 2025 तक चलेगी. परीक्षा दो शिफ्ट में कराई जाएगी. पहली पाली सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से 5:30 बजे तक आयोजित कराई जाएगी.

इन दस्तावेज़ों को लेकर पहुंचें

मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए सभी उम्मीदवार अपने साथ एडमिट कार्ड जरूर साथ लेकर जाएं. इसके अलावा एक वैध पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, पासपोर्ट आदि) और पासपोर्ट साइज फोटो भी लाना अनिवार्य है. बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा. उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे समय से 1-2 घंटे पहले केंद्र पर पहुंचें.

ये भी पढ़ें: NEET PG Result 2025: नीट पीजी परीक्षा का रिजल्ट जारी, यहां देखें कटऑफ समेत काउंसलिंग प्रोसेस

किन चीजों पर है पाबंदी?

UPSC ने परीक्षा केंद्र में कुछ सामान लाने पर रोक लगाई है. इनमें शामिल हैं:

  • मोबाइल फोन
  • स्मार्ट वॉच
  • कैमरा
  • किताबें
  • इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस
  • उम्मीदवार इन नियमों का पालन करके ही परीक्षा केंद्र पहुंचे.

आंसर बुकलेट से जुड़े नियम

1. सारे जवाब सिर्फ Question-cum-Answer (QCA) बुकलेट में लिखें.
2. खाली पन्नों और स्पेस को काटकर छोड़ना अनिवार्य है.
3. हर प्रशन्न के बाद बुकलेट इन्विजिलेटर को जमा करनी होगी.
4.एडमिट कार्ड या एक्स्ट्रा शीट्स पर रफ वर्क करने पर सख्त कार्रवाई होगी.

Also Follow Bharat Express on Instagram

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Latest