Bharat Express DD Free Dish

वजन कम करने से लेकर दिल की सेहत तक, सेहत का खजाना है ग्रीन-टी, जानिए बनाने का तरीका

ग्रीन टी सेहत का खजाना है और यह एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर, यह दिल, पाचन और वजन को संतुलित रखती है. ऐसे में चलिए हम आपको बताते हैं इससे बनाने के तरीके के बारे में.

Green Tea Benefits

Green Tea Benefits: कभी चाय सिर्फ थकान मिटाने का एक तरीका हुआ करती थी, लेकिन अब चाय सेहत का भी हिस्सा बन चुकी है. बदलती दिनचर्या और बढ़ते तनाव के बीच आज लोग पहले से कहीं ज्यादा अपने स्वास्थ्य को लेकर जागरूक हो गए हैं. इसी सेहतमंद बदलाव का एक बड़ा हिस्सा बनी है ‘ग्रीन टी’, जो अब भारतीय रसोई में भी अपनी जगह बना चुकी है.माना जाता है कि ग्रीन टी के पत्तों में ऐसे गुण होते हैं जो शरीर को डिटॉक्स करते हैं और कई बीमारियों से लड़ने में मदद करते हैं.

क्या होता है ग्रीन टी? (Green Tea Benefits)

ग्रीन टी को वैज्ञानिक भाषा में कैमेलिया साइनेंसिस कहा जाता है. इसमें दूध या चीनी नहीं डाली जाती और इसका स्वाद थोड़ा कड़वा होता है, लेकिन सेहत के लिए यह काफी फायदेमंद मानी जाती है.

ग्रीन टी में कई एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं

वैज्ञानिकों की रिसर्च के मुताबिक, ग्रीन टी में कई सारे एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो शरीर के अंदर जमा जहरीले तत्वों को साफ करते हैं. इससे दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है, वजन कंट्रोल में रहता है, और पाचन तंत्र भी अच्छा रहता है. कई रिसर्च में साबित हुआ है कि यह बड़ी आंत की सूजन, डायबिटीज, और शराब के नुकसान को भी कम करने में मदद कर सकती है.

ये भी पढ़ें: Insomnia : अनिद्रा की बीमारी है बेहद घातक, शीघ्र चिकित्सक और मनोवैज्ञानिक से लें परामर्श

जानें कैसे बनाएं और कितना पिएं? (Green Tea Benefits)

दिन में एक से तीन कप ग्रीन टी पीना फायदेमंद माना जाता है. इसे बनाने के लिए एक टी बैग या 2-4 ग्राम ग्रीन टी को गर्म पानी में 1-2 मिनट के लिए डाला जाता है. ज्यादा देर तक इसे उबालने से इसका स्वाद कड़वा हो सकता है और इसके गुण भी कम हो सकते हैं. कुछ लोग इसमें अदरक, तुलसी, दालचीनी या इलायची भी डालते हैं, जिससे इसका स्वाद और असर दोनों बढ़ जाते हैं.

ग्रीन टी ज्यादा पीने के नुकसान

ग्रीन टी का जरूरत से ज्यादा सेवन करने से नुकसान भी हो सकते हैं. रिसर्च के मुताबिक, ज्यादा ग्रीन टी पीने से नींद न आना, पेट में गैस, भूख कम लगना या दिल की धड़कन तेज होना जैसे लक्षण हो सकते हैं. इसके अलावा, जो लोग ब्लड प्रेशर या डिप्रेशन की दवाएं ले रहे हैं, उन्हें डॉक्टर की सलाह से ही ग्रीन टी का सेवन करना चाहिए.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read