Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

बेंगलुरु बना iPhone हब, Foxconn ने शुरू की iPhone 17 की मैन्युफैक्चरिंग, भारत की बड़ी छलांग

बेंगलुरु अब सिर्फ टेक सिटी नहीं, बल्कि Apple के ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग (Global Manufacturing) नेटवर्क का अहम हिस्सा बनता जा रहा है.

Foxconn ने शुरू की iPhone 17 की मैन्युफैक्चरिंग, बेंगलुरु बना iPhone हब

बेंगलुरु अब सिर्फ टेक सिटी नहीं, बल्कि Apple के ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग नेटवर्क का अहम हिस्सा बनता जा रहा है. कर्नाटक के उद्योग मंत्री एम. बी. पाटिल ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि Apple के कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर Foxconn ने बेंगलुरु के देवनहल्ली में अपने नए प्लांट में iPhone 17 का प्रोडक्शन शुरू कर दिया है.

चीन के बाहर दूसरी सबसे बड़ी फैक्ट्री

यह यूनिट Foxconn की चीन के बाहर दूसरी सबसे बड़ी फैक्ट्री है जिसे ₹25,000 करोड़ (यानी $2.8 बिलियन) के निवेश से तैयार किया गया है. मंत्री ने कहा कि यह सिर्फ स्मार्टफोन असेंबली नहीं है बल्कि कर्नाटक को ग्लोबल इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है.

इसे भी पढ़ें-भारत ने चीन को पीछे छोड़ा, अमेरिकी स्मार्टफोन बाजार में ‘Made in India’ की धमाकेदार एंट्री

कंपनी का लक्ष्य क्या है?

Apple अब भारत में अपने प्रोडक्शन (Production) को तेजी से बढ़ा रहा है. कंपनी का लक्ष्य है कि इस साल 60 मिलियन iPhones भारत में बनाए जाएं जो पिछले साल के 35–40 मिलियन यूनिट्स से काफी ज्यादा है. Apple CEO टिम कुक ने भी हाल ही में कहा था कि जून 2025 में अमेरिका में बिके ज्यादातर iPhones भारत में बने थे.

इसे भी पढ़ें-अगस्त में भारत की प्राइवेट इकॉनमी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, सर्विस और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में जबरदस्त उछाल

हालांकि शुरुआत में कुछ तकनीकी चुनौतियां आईं जैसे कई चीनी इंजीनियरों का अचानक लौट जाना लेकिन Foxconn ने जल्दी ही ताइवान और अन्य देशों से एक्सपर्ट्स बुलाकर काम को पटरी पर ला दिया.

इसे भी पढ़ें-भारत की बड़ी छलांग, Izmomicro ने बनाया अगली पीढ़ी का सेमीकंडक्टर प्लेटफॉर्म, शेयरों में जबरदस्त उछाल

बेंगलुरु का यह नया प्लांट न सिर्फ भारत की मैन्युफैक्चरिंग ताकत को दिखाता है बल्कि यह भी साबित करता है कि भारत अब सिर्फ एक बाजार नहीं बल्कि टेक्नोलॉजी प्रोडक्शन का ग्लोबल सेंटर बनता जा रहा है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital