Bharat Express DD Free Dish

Gold Silver Rate Today: सोने के दामों में आई तेजी, जानें आपके शहर में कितने का हुआ सोना, चांदी के भाव भी बढ़े

गणेश चतुर्थी का दिन हिंदू धर्मे में बेहद शुभ माना जाता है. ऐसे में अगर आप सोने चांदी की खरीदारी करने की सोच रहे हैं, या फिर सोने चांदी में निवेश की योजना बना रहे हैं, तो यह आज आपके लिए जरुरी खबर होने वाली है.

Gold Silver Rate Today, Gold Price, silver Price

Gold Silver Rate Today: गणेश चतुर्थी का दिन हिंदू धर्मे में बेहद शुभ माना जाता है. ऐसे में अगर आप सोने चांदी की खरीदारी करने की सोच रहे हैं, या फिर सोने चांदी में निवेश की योजना बना रहे हैं, तो यह आज आपके लिए जरुरी खबर होने वाली है. बता दें कि सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में उछाल देखने को मिला है. वहीं चांदी की कीमतों में हल्की गिरावद आई है. आइए Bankbazar.com के अनुसार जानते हैं सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने-चांदी की कीमत.

सोने का भाव (Delhi Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक, अगर बात की जाए राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां सोने की कीमत में उछाल देखने को मिला है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल 93,700 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 93,710 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 1,02,210 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था, वो आज 1,02,220 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

चांदी की कीमत

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात की जाए देश की राजधानी दिल्ली में बिकने वाले चांदी की कीमत की तो आज चांदी की कीमत में गिरावच देखने को मिला है. बता दें कि सर्राफा बाजार में आज चांदी 1,20,000 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिकेगी. जो कल तक 1,19,900 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिक रही थी.

ये भी पढ़ें- पीएम-सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना पर बनाएं रील, जीतें 2000 रुपए का इनाम, सरकार ने शुरू किया खास कॉन्टेस्ट

यूपी में सोने का भाव (UP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक यदि बात की जाए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां सोने की कीमत में तेजी देखने को मिली है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल 93,700 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 94,200 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 1,02,210 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था, वो आज 1,02,220 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

जानिए एमपी में सोने का भाव (MP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक (Gold Silver Price Today) अगर बात करें मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में सोने की कीमत की तो यहां सोने की कीमत में तेजी देखने को मिला है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल 93,700 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 94,200 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 98,390 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 98,910 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read