Bharat Express DD Free Dish

स्ट्रैपलेस बिकिनी टॉप में सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस ने मचाया धमाल, किलर पोज देख फैंस हुए फिदा

एक्ट्रेस और मॉडल आयशा शर्मा फिटनेस, लुक और अपने बोल्ड फैशन के लिए जानी जाती हैं. वो अपने लुक और बोल्ड फेशन से सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं. आयशा अक्सर अपनी तस्वीरें शेयर करके फैंस को ट्रीट देती हैं.

Edited by Vaibhav Gupta

एक्ट्रेस और मॉडल आयशा शर्मा फिटनेस, लुक और अपने बोल्ड फैशन के लिए जानी जाती हैं. वो अपने लुक और बोल्ड फेशन से सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं. आयशा अक्सर अपनी तस्वीरें शेयर करके फैंस को ट्रीट देती हैं. ऐसे में एक बार फिरसे उन्होंने अपने नए पोस्ट से फैंस का दिल जीत लिया है.

आयशा ने अपने नए पोस्ट के जरिए अपने सिजलिंग लुक की तस्वीरों को शेयर किया है, जिसमें उन्होंने स्ट्रैपलेस बिकिनी टॉप और संग बेज कलर का शॉर्ट कैरी किया है.

इसी के साथ दूसरी तस्वीर में आयशा बारिश का लुफ्त उठाती हुई नजर आ रही हैं, जिसमें उनके चेहरे की मुस्कान और ग्लो उनके खूबसूरती में चार चांद लगा रहा है.

तीसरी तस्वीर में आयशा ने स्ट्रैपलेस बिकिनी टॉप के साथ लॉन्ग हाई स्लिट स्कर्ट कैरी किया हुआ है, साथ ही गले में सुंदर सा ट्रेंडी नेकलस पहन उन्होंने अपने इस लुक को पूरा किया है.

आयशा ने इन फोटोज के साथ अपने जीम की भी कुछ तस्वीरें शेयर की है, जिनमें वो अपना टोन्ड फिगर फ्लॉन्ट करते हुए नजर आ रही है. उनके फिटनेस को देख फैंस काफी इंप्रेस हुए है.

इन जीम की तस्वीरों में आयशा ने अलग-अलग लुक दिए जिसमें उनके एक्सप्रेशन्स और पोज से लेकर स्टाइल स्टेटमेंट सब कुछ ऑन पॉइंट है. 

आपको बता दें कि आयशा शर्मा ने अपना करियर मॉडल के तौर पर शुरू किया, जिसके बाद उन्होंने साल 2018 में हिंदी एक्शन फिल्म 'सत्यमेव जयते' से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया. आयशा के इंस्टाग्राम पर 6 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स  के साथ काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग है.

ये भी पढ़ें: iPhone 16 खरीदें या iPhone 17 का करें इंतजार? जान लें पहले ये 5 बातें, कन्फ्यूजन हो जाएगी दूर

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read