Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital




भारत एक्सप्रेस


बेंगलुरु के पुलकेशिनगर में रैपिडो ड्राइवर सैयद ने यात्रा के दौरान एक युवती के साथ अश्लील हरकत की, उसका हाथ पकड़ने की कोशिश की और धमकी दी. पीड़िता ने सोशल मीडिया पर आपबीती साझा की है.

मुजफ्फरनगर के बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में एमबीबीएस फाइनल ईयर की छात्रा शगुन सैनी ने संदिग्ध हालात में सुसाइड कर लिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

कोलकाता के सुरुचि संघ दुर्गा पूजा पंडाल में 21 वर्षीय महिला वालंटियर से छेड़छाड़ के आरोप में कोलकाता आर्म्ड पुलिस के एएसआई कबीरुल हसन मंडल को गिरफ्तार किया गया है. घटना का वीडियो वायरल हुआ था.

सोशल मीडिया पर दो बच्चों का बड़ी साइकिल चलाने का अनोखा देसी जुगाड़ वायरल हो रहा है. एक बच्चा हैंडल संभालता है तो दूसरा पैडल मारता है, उनका यह तालमेल देखकर लोग हंसते-हंसते लोटपोट हो रहे हैं.

गढ़चिरोली पुलिस ने सीमावर्ती इलाके में नाकाबंदी के दौरान मोटर साइकिल के पेट्रोल टैंक में छुपाकर ले जाई जा रही अवैध शराब पकड़ी है. पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर 1,16,000 रुपये का माल जब्त किया है.

लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा मौत मामले में फरार मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे का एक धमकी भरा ऑडियो वायरल हुआ है. पुलिस को उसकी लोकेशन आगरा में मिली है जिसके बाद तलाश तेज कर दी गई है.

मानसा में घरेलू विवाद के चलते पंजाब पुलिस के गनमैन ने अपने परिवार पर गोलियां चला दीं. इस दर्दनाक हादसे में एक बेटे और खुद गनमैन की मौत हो गई, जबकि पत्नी और दूसरा बेटा गंभीर रूप से घायल हैं.

सोशल मीडिया पर राहुल गांधी और AISA नेता नेहा बोरा की वायरल हो रही आपत्तिजनक तस्वीर. इस तस्वीर को लेकर सोशल मीडिया पर तमाम तरह के दावे किए जा रहे हैं.

कर्नाटक के विजयपुरा में अवैध संबंधों के चलते पत्नी अश्विनी ने प्रेमी आनंद और साथियों के साथ मिलकर पति राजशेखर की हत्या करवा दी. पुलिस ने आरोपी पत्नी समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना 27 सितंबर 1925 को विजयादशमी के दिन हुई थी. संघ इस पर्व को केवल तारीख के बजाय शक्ति उपासना, सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण के संकल्प दिवस के रूप में मनाता है.