क्यों रो रहे थे बीजेपी अध्यक्ष?
हाल ही में, बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के दौरान एक मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया था. इस घटना पर पहली बार प्रतिक्रिया देते हुए, पीएम मोदी ने अपनी पीड़ा को सार्वजनिक मंच पर साझा किया. उन्होंने कहा कि यह सिर्फ उनकी मां का अपमान नहीं, बल्कि देश की हर मां, बहन और बेटी का अपमान है. पीएम मोदी की ये बातें सुनते ही बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल (Bihar BJP President Dilip Jaiswal) भावुक हो गए और रोने लगे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
पीएम मोदी ने क्या कहा?
पीएम मोदी ने कहा, “मेरी मां को अपशब्द कहे जाने से मुझे गहरा दुख पहुंचा है. आरजेडी-कांग्रेस को मैं तो माफ कर सकता हूं, लेकिन मेरी मां का अपमान करने के लिए बिहार की जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी.” उन्होंने कहा कि मां के बिना तो जीवन कुछ भी नहीं है और उनकी मां के लिए कहे गए अपशब्दों से उन्हें बहुत दुख पहुंचा है.
ये भी पढ़ें: पाकिस्तानी रक्षा मंत्री का दिमाग हिला! बाढ़ को बताया अल्लाह की रहमत; आवाम से कर डाली अजीब अपील
भावुक हुए दिलीप जायसवाल
बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल (Bihar BJP President Dilip Jaiswal), पीएम मोदी की बातें सुनते हुए भावुक हो गए और उनकी आंखें भर आईं. जायसवाल पीएम मोदी की बातें सुनते हुए अपने आंखों के आंसू पोछते हुए नजर आए. उनकी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है.
#WATCH | Patna | At an event in Bihar today, Prime Minister Narendra Modi responded to the derogatory remarks on him and his late mother at a Mahagathbandhan event last month.
Bihar BJP President Dilip Jaiswal breaks down as he watches PM Modi speak. pic.twitter.com/qpH9FAU83e
— ANI (@ANI) September 2, 2025
दिलीप जायसवाल ने बताया कारण
दिलीप जायसवाल (Dilip Jaiswal) ने कहा कि आज प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार की माताओं-बहनों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए आर्थिक मदद दी. 20 लाख माताएं-बहनें प्रधानमंत्री मोदी को सुन रही थीं. कांग्रेस और आरजेडी के मंच से प्रधानमंत्री मोदी की दिवंगत मां को गाली देने से बड़ा कोई पाप नहीं हो सकता. राहुल गांधी और तेजस्वी यादव ने बिहार की धरती को शर्मसार किया है.
#WATCH | Patna | Bihar BJP President Dilip Jaiswal says, “Today, Prime Minister Modi gave financial help to the mothers and sisters of Bihar to make them self-reliant. 20 lakh mothers and sisters were listening to Prime Minister Modi…There can be no bigger sin than abusing the… https://t.co/yd02P5cshI pic.twitter.com/FHTlcbfaqE
— ANI (@ANI) September 2, 2025
‘जनता कभी माफ नहीं करेंगी’
पीएम मोदी ने इस घटना पर अपना दुख व्यक्त करते हुए कहा कि वे व्यक्तिगत रूप से उन लोगों को माफ कर सकते हैं, लेकिन बिहार की जनता, खासकर महिलाएं, इसे कभी माफ नहीं करेंगी. उन्होंने इस अपमान को पूरे देश की महिलाओं के अपमान के रूप में देखा. दिलीप जायसवाल का भावुक होना इस बात का सबूत है कि इस तरह के राजनीतिक हमलों का समाज पर कितना गहरा भावनात्मक प्रभाव पड़ सकता है.
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
