Bharat Express DD Free Dish

Sarkari Naukri: यूपी में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर निकली बंपर भर्तियां, सैलरी 1,70,000 से भी ज्यादा, आज से रजिस्ट्रेशन शुरू

UPPSC Assistant Professor Recruitment 2025: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने राजकीय महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 1253 पदों पर भर्ती निकाली है. इच्छुक उम्मीदवार uppsc.up.nic.in पर 13 अक्टूबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं. योग्यता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क और सैलरी की पूरी जानकारी यहां देखें…

UPPSC Assistant Professor Recruitment 2025

UPPSC Assistant Professor Recruitment 2025: उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए एक शानदार अवसर आया है. जो उम्मीदवार सरकारी कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने का सपना देख रहे हैं, उनके लिए यूपी सरकार ने भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है. प्रदेश के राजकीय महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 1253 पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं.

इच्छुक उम्मीदवार UPSC की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन शुल्क जमा करने और फॉर्म में सुधार करने की आखिरी तारीख 13 अक्टूबर 2025 तय की गई है. यह भर्ती वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) आधारित ऑनलाइन आवेदन के जरिए होगी.

जानें कौन कर सकता है अप्लाई

  • संबंधित विषय में मास्टर डिग्री होना अनिवार्य है, जिसमें न्यूनतम 55% अंक हों.
  • उम्मीदवार ने UGC NET या इसके समकक्ष परीक्षा (जैसे NET/Ph.D.) पास की हो.

UPPSC Assistant Professor Recruitment 2025

UPPSC Assistant Professor Recruitment 2025 Application Form

आयु सीमा

  • न्यूनतम आयु: 21 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 40 वर्ष
  • राज्य सरकार के नियमों के अनुसार आरक्षित वर्गों को आयु में छूट दी जाएगी.

UPPSC Assistant Professor Vacancy 2025: सिलेक्शन प्रोसेस

  • प्रारंभिक परीक्षा (Prelims)
  • मुख्य परीक्षा (Mains)
  • साक्षात्कार (Interview)

सैलरी

उम्मीदवारों को 57,700 रुपये से 1,82,400 रुपये प्रतिमाह तक वेतन मिलेगा.

ये भी पढ़ें: NIRF Ranking 2025: एनआईआरएफ रैंकिंग की नई लिस्ट जारी, ओवरऑल कैटेगरी में IIT मद्रास ने मारी बाजी, यहां चेक करें टॉप इंजीनियरिंग-मेडिकल कॉलेजों की लिस्ट

आवेदन शुल्क

  • सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी उम्मीदवार: ₹125
  • एससी/एसटी उम्मीदवार: ₹65
  • दिव्यांग अभ्यर्थी: केवल प्रोसेसिंग शुल्क ₹25
  • पूर्व सैनिक: केवल प्रोसेसिंग शुल्क ₹25

UPPSC Assistant Professor Recruitment 2025: ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले UPSC की अधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं.
  • इसके बाद वन टाइम रजिस्ट्रेशन टैब पर क्लिक करें.
  • मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी डालकर रजिस्ट्रेशन करें.
  • आवेदन फॉर्म में सभी डिटेल्स भरें और जरूरी डाक्यूमेंट्स अपलोड करें.
  • इसके बाद शुल्क जमा करने के बाद फॉर्म सब्मिट कर दें.

Also Follow Bharat Express on Instagram 

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read