Bharat Express DD Free Dish

NIRF Ranking 2025: एनआईआरएफ रैंकिंग की नई लिस्ट जारी, ओवरऑल कैटेगरी में IIT मद्रास ने मारी बाजी, यहां चेक करें टॉप इंजीनियरिंग-मेडिकल कॉलेजों की लिस्ट

NIRF Ranking 2025: एनआईआरएफ रैंकिंग की नई लिस्ट जारी कर दी गई है. इस बार देश के कॉलेजों और विश्वविद्यालयों को कुल 17 कैटेगरी में रैंक दी गई है. इस बार ओवरऑल कैटेगरी में IIT मद्रास ने बाजी मारी है. आइए जानते हैं देश के टॉप मैनेजमेंट, इंजीनियरिंग और मेडिकल कॉलेज कौन से हैं.

NIRF Ranking 2025

NIRF Ranking 2025: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) मद्रास ने लगातार सातवें वर्ष राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क (NIRF) 2025 में शीर्ष स्थान हासिल किया है. 2016 में रैंकिंग शुरू होने के बाद से यह दसवें वर्ष शीर्ष इंजीनियरिंग कॉलेज के रूप में उभरा है. भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc) बेंगलुरु को समग्र रूप से दूसरा और IIT बॉम्बे को तीसरा स्थान मिला है. ओवरऑल कैटेगरी में यह संस्थान 2019 से लेकर अब तक अव्वल ही आता रहा है. ऐसे में आइए जानते हैं किस कैटेगरी में किस कॉलेज ने टॉप किया है.

ओवरऑल कैटेगरी में IIT मद्रास ने मारी बाजी

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और शिक्षा राज्य मंत्री सुकांत मजूमदार ने गुरुवार को इंजीनियरिंग, प्रबंधन, चिकित्सा, विश्वविद्यालय, कानून, अनुसंधान और कृषि जैसी 17 श्रेणियों में भारतीय उच्च शिक्षा संस्थानों की रैंकिंग की घोषणा की. IIT पांचवे स्थान से पहले स्थान पर आ गया है, जबकि अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) नई दिल्ली आठवें स्थान पर आ गया है. IIT गुवाहाटी शीर्ष 10 से बाहर हो गया है. जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU), नई दिल्ली और बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU), वाराणसी ने पिछले साल की तुलना में अपनी रैंकिंग में सुधार किया है और नौवें और दसवें स्थान पर पहुँच गए हैं.

ये भी पढ़ें: SSC CGL Exam 2025: एसएससी सीजीएल 2025 एग्जाम के लिए शेड्यूल हुआ जारी, जानिए कब होगी परीक्षा

IIM अहमदाबाद टॉप मैनेजमेंट कॉलेज

आईआईएम अहमदाबाद ने पिछले साल भी मैनेजमेंट कैटेगरी में टाॅप किया था. इस पर पहले नंबर पर है. 2024 में भारतीय प्रबंधन संस्थान, बैंगलोर दूसे नंबर पर, भारतीय प्रबंधन संस्थान, कोझिकोड तीसरे नंबर पर, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, दिल्ली चौथे नंबर पर और भारतीय प्रबंधन संस्थान, कोलकाता पांचवें नंबर पर था. वहीं इस बार IIM बेंगलुरु दूसरे,IIM कोझिकोड़ तीसरे और IIM लखनऊ पांचवे स्थान पर है.

बेंगलरु पहले नंबर पर

लॉ कैटेगरी में पिछले बार की तरह नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु पहले स्थान पर रहा जबकि नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, दिल्ली दूसरे स्थान पर है. वहीं 2024 में भी नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, दिल्ली दूसरे नंबर पर था. पिछली बार की तरह इस बार भी लॉक कैटेगरी में नालसार युनिवर्सिटी ऑफ लॉ, हैदराबाद तीसरे स्थान पर है.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read