ई-कॉमर्स दिग्गज कंपनी अमेज़न इंडिया ने अपनी सालाना सबसे बड़ी सेल ग्रेट इंडियन फेस्टिवल 2025 की आधिकारिक घोषणा कर दी है. कंपनी ने बताया कि यह सेल 23 सितंबर से शुरू होगी. हर साल की तरह इस बार भी ग्राहकों को ढेर सारे ऑफर्स और बंपर डिस्काउंट मिलने वाले हैं.
सेल की तारीख और खास ऑफर
ग्रेट इंडियन फेस्टिवल 23 सितंबर 2025 से शुरू होगा और इसमें एसबीआई डेबिट-क्रेडिट कार्ड और ईएमआई पर 10 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जाएगा. वहीं, अमेज़न प्राइम मेंबर्स को इस सेल का एक्सक्लूसिव एक्सेस 24 घंटे पहले यानी 22 सितंबर की रात से ही मिलेगा.
क्या-क्या होगा सस्ता ?
इस फेस्टिव सीजन में कंपनी ने दावा किया है कि ग्राहक कई प्रोडक्ट्स आधी कीमत पर खरीद सकेंगे.
स्मार्टफोन और इलेक्ट्रॉनिक्स: iPhone, Samsung, OnePlus, Xiaomi जैसे ब्रांड्स पर भारी छूट.
टीवी और होम अप्लायंसेज: स्मार्ट टीवी, एसी, रेफ्रिजरेटर, वॉशिंग मशीन जैसे घरेलू उपकरणों पर 80% तक डिस्काउंट.
फैशन और लाइफस्टाइल: कपड़े, जूते और एक्सेसरीज़ पर 70% तक छूट.
एफएमसीजी प्रोडक्ट्स: साबुन, शैंपू, डिटर्जेंट और पैकेज्ड फूड पर भी सेल में खास ऑफर.
MSME और लोकल शॉप्स को बढ़ावा
अमेज़न ने बताया कि इस बार की सेल में Amazon Karigar, Saheli, Local Shops और Launchpad प्रोग्राम्स से जुड़े हजारों छोटे कारोबारियों और स्टार्टअप्स को भी मौका मिलेगा. इससे ग्राहकों को लोकल प्रोडक्ट्स और नए ब्रांड्स तक पहुंच आसान होगी. त्योहारों से पहले यह सेल ग्राहकों के लिए आकर्षण है. हर साल की तरह इस बार भी अमेज़न ग्रेट इंडियन फेस्टिवल को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है. खासकर SBI कार्डधारकों और प्राइम मेंबर्स के लिए मिलने वाले अतिरिक्त फायदे इसे और खास बनाते हैं.
ये भी पढ़े: MSME से जुड़े GST सुधारों के लिए जीतन राम मांझी ने पीएम मोदी का जताया आभार
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

