South OTT Release 2025: सिनेमालवर्स को नई साउथ की फिल्मों का हर महीने बेसब्री से इंतजार रहता है जो सिनेमाघरों में रिलीज होती हैं. अब सितंबर 2025 में एक या दो नहीं बल्कि साउथ की ये मूवीज बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने को तैयार हैं, जिसमें कुली से लेकर ‘बकासुर रेस्टोरेंट’ तक शामिल है. ये नया महीना दर्शकों के लिए बहुत ही ज्यादा खास होने वाला है. ये फिल्में कई भाषाओं में रिलीज हो रही है. इसमें हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं की फिल्में शामिल हैं. यहां इन मोस्ट अवेटेड मूवीज की पूरी लिस्ट दी गई है.
कुली
इस हफ्ते रजनीकांत की एक्शन से भरपूर फिल्म कुली थिएटर में ओटटी पर रिलीज हो रही है. इस फिल्म में रजनीकांत ने देवा की भूमिका निभाई है जो अपने दोस्त की हत्या का बदला लेने की कोशिश में हैं. लोकेशन कनगराज द्वारा निर्देशित इस फिल्म में रजनीकांत एक खूंखार अपराधी और उसके साथी सौबिन शाहिर के खिलाफ खड़े है. फिल्म में श्रुति हासन ने इमोशनल टच एड किया है. कुली में पूजा हेगड़े और आमिर खान ने स्पेशल कैमियो किया है.
बकासुर रेस्टोरेंट
बकासुर रेस्टोरेंट एक तेलुगु, हॉरर और कॉमेडी से भरपूर है जो एक शख्स के बारे में है जिसके अधूरे सपने हैं और जिसका सामना एक अलौकिक शक्ति से होता है जो उसकी जिंदगी बदल देती है. इस फिल्म में विवेक दंडू, शाइनिंग फणी, हर्ष चेमुडु और कृष्ण भगवान मुख्य भूमिका में हैं. ये फिल्म 12 सिंतबर को सन एनएक्सटी पर स्ट्रीम होगी.
सु फ्रॉम सो
इसके अलावा सु फ्रॉम सो एक अनोखी कन्नड़ हॉरर-कॉमेडी है जो अशोक के बारे में है, जिसका प्यार तब बिखर जाता है जब गांव वालों को लगता है कि उस पर भूत का साया है. ये फिल्म रोमांस, स्टायर और के साथ सुपरनेचुरल कॉमेडी का ब्लेंड है. इसे आप ओटटी के प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर 9 सितंबर से देख सकते हैं.
भूत तेरकी
भूत तेरकी एक हॉरर-सटायर है जो एक डॉक्यूमेंट्री क्रू द्वारा कोलकाता की एक हवेली में तीन महिला भूतों की कहानियों पर बेस्ड है. कौशिक हाफ़िज़ी द्वारा निर्देशित और अनिरबन भट्टाचार्य द्वारा क्रिएटिवली निर्देशित ये फिल्म 12 सितंबर को होइचोई पर रिलीज होगी.
रैम्बो इन लव
रैम्बो इन लव एक तेलुगु रोमांटिक कॉमेडी है जो एक स्ट्रग्लिंग एंटरप्रेन्योर के बारे में है जिसका अनएक्सपेक्टेड रोमांस उसके असफल बिजनेस को बचा सकता है. अजित रेड्डी द्वारा निर्देशित, ये सीरीज़ ह्यूमर, हार्ट और एम्बिशन का ब्लेंड है. ये जियो हॉटस्टार पर 12 सितंबर से स्ट्रीम होगी.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



