Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

उत्तर प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में निकली बम्पर भर्ती

उत्तर प्रदेश में लम्बे समय से वैकेंसी का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए राहत की ख़बर है, उत्तर प्रदेश सरकार के इस फैसले ने छात्रों के चेहरों पर मुस्कान लाने का काम किया है.

उत्तर प्रदेश सरकार (UP Government) द्वारा संचालित 14 स्वाशासी मेडिकल कॉलेजों (Medical Colleges) में स्टाफ नर्स के 1974 पदों पर नियुक्ति हेतु विज्ञापन प्रकाशित हुआ है, उक्त पदों पर चयन कम्प्यूटर आधारित लिखित परीक्षा के ज़रिए होना है.

उक्त पदों पर ऑनलाइन आवेदन हेतु स्वास्थ्य विभाग द्वारा sgpgims.org.in वेबसाइट पर विजिट करने को कहा गया है.

इसकी जानकारी उत्तर प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा विभाग (Medical Education) के प्रमुख सचिव (Principal Secretary) आलोक कुमार ने बकायदे पेपर कटिंग के साथ ट्वीट करके दी है.

ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि 10 फरवरी 2023 से शुरू है. इसमें एससी वर्ग के लिए 415, एसटी वर्ग के लिए 39, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 533, इवीएस वर्ग के लिए 197 एवं सामान्य वर्ग के लिए 790 सीटें हैं.

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Latest