Bharat Express DD Free Dish

PM Narendra Modi Birthday: योग, ध्यान और सादा खाना, पीएम मोदी की सेहत का फॉर्मूला

पीएम मोदी (PM Modi) का दिन बेहद जल्दी शुरू होता है. एक रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह सुबह करीब 4 बजे उठ जाते हैं. यह आदत उनके मुख्यमंत्री काल से ही बनी हुई है.

PM Modi Birthday

PM Narendra Modi Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) को सिर्फ एक राजनेता नहीं बल्कि एक प्रेरणादायक शख्सियत के रूप में देखा जाता है. देश की जिम्मेदारियों के बीच उनका फिटनेस और हेल्थ के प्रति समर्पण वाकई काबिल-ए-तारीफ है. 75वें जन्मदिन के मौके पर उनके लाइफस्टाइल से जुड़ी कुछ बातें जानना न सिर्फ दिलचस्प है बल्कि प्रेरणादायक भी.

सुबह 4 बजे की शुरुआत

पीएम मोदी (PM Modi) का दिन बेहद जल्दी शुरू होता है. एक रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह सुबह करीब 4 बजे उठ जाते हैं. यह आदत उनके मुख्यमंत्री काल से ही बनी हुई है. भले ही रात को देर तक मीटिंग्स चलें लेकिन सुबह का रूटीन कभी नहीं टूटता है. उठने के बाद वह टहलते हैं, योग करते हैं और मेडिटेशन भी उनकी दिनचर्या का अहम हिस्सा है. सूर्य नमस्कार और ध्यान उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से ऊर्जा से भर देता है.

सादा लेकिन पोषण से भरपूर खाना

पीएम मोदी (PM Modi) खाने के शौकीन नहीं हैं, लेकिन जो खाते हैं वो सेहतमंद होता है. सुबह अदरक वाली चाय से दिन की शुरुआत करते हैं. ब्रेकफास्ट में उबली या रोस्ट की हुई चीजें शामिल होती हैं जिसमें तेल की मात्रा बेहद कम होती है. उन्हें खिचड़ी, उपमा, कढ़ी जैसी हल्की और पौष्टिक चीजें पसंद हैं. एक बार उन्होंने बताया था कि मोरिंगा (सहजन) के पराठे भी उनकी डाइट में शामिल हैं. गुजराती स्वाद के प्रति उनका लगाव भी साफ झलकता है. थेपला, ढोकला जैसी पारंपरिक डिशेज उन्हें खूब पसंद हैं.

नवरात्रि व्रत, अनुशासन का प्रतीक

पीएम मोदी (PM Modi) पिछले 50 सालों से नवरात्रि का व्रत रखते आ रहे हैं. उन्होंने खुद बताया था कि यह उनके लिए सिर्फ धार्मिक अनुष्ठान नहीं बल्कि अनुशासन का प्रतीक है. व्रत के दौरान वह दिन में सिर्फ एक बार फल खाते हैं और नौ दिनों तक वही फल दोहराते हैं. अगर पहले दिन पपीता लिया है तो पूरे व्रत में वही फल खाते हैं. यह उनकी मानसिक दृढ़ता और अनुशासन का उदाहरण है.

शाम 6 बजे के बाद खाना बंद

पीएम मोदी (PM Modi) का डिनर टाइम भी काफी अनुशासित है. वह शाम 6 बजे के बाद खाना नहीं खाते. आयुर्वेद भी यही सलाह देता है कि सूर्यास्त के बाद भोजन से बचना चाहिए ताकि पाचन तंत्र सही तरीके से काम करे. इससे शरीर को भोजन का पूरा लाभ मिलता है और नींद भी बेहतर आती है.

फिट इंडिया मूवमेंट से प्रेरणा

पीएम मोदी (PM Modi) ने फिट इंडिया मूवमेंट की शुरुआत की ताकि देश के लोग अपनी सेहत को लेकर जागरूक हों. उनका मानना है कि व्यस्तता कोई बहाना नहीं है. अगर देश का प्रधानमंत्री अपनी सेहत को प्राथमिकता दे सकता है तो आम लोग भी थोड़ा समय निकालकर खुद को फिट रख सकते हैं.

इसे भी पढ़ें-डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी को फोन 75वें जन्मदिन की दी बधाई, PM Modi ने कहा- मेरे दोस्त…शुभकामनाओं के लिए आपका धन्यवाद

पीएम मोदी (PM Modi) का जीवन इस बात का उदाहरण है कि अनुशासन, सादा जीवन और नियमित फिजिकल एक्टिविटी से न सिर्फ शरीर स्वस्थ रहता है बल्कि मानसिक ऊर्जा भी बनी रहती है. उनके रूटीन से हम सभी को यह सीख मिलती है कि हेल्थ को नजरअंदाज करना किसी भी सूरत में सही नहीं है. थोड़ा सा समय खुद के लिए निकालना, सही खानपान अपनाना और नियमित योग करना यही असली फिटनेस मंत्र है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read