Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी को फोन 75वें जन्मदिन की दी बधाई, PM Modi ने कहा- मेरे दोस्त…शुभकामनाओं के लिए आपका धन्यवाद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 17 सितंबर को अपना 75वां जन्मदिन मनाने वाले हैं. इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी को फोन कर जन्मदिन की बधाई दी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 17 सितंबर को अपना 75वां जन्मदिन मनाने वाले हैं. इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी को फोन कर जन्मदिन की बधाई दी. पीएम मोदी ने एक्स पर लिख कर ट्रंप का धन्यवाद दिया

पीएम मोदी ने कहा,


मेरे मित्र, राष्ट्रपति ट्रम्प, मेरे 75वें जन्मदिन पर आपके फ़ोन कॉल और हार्दिक शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद. आपकी तरह, मैं भी भारत-अमेरिका व्यापक और वैश्विक साझेदारी को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हूँ. हम यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान की दिशा में आपकी पहल का समर्थन करते हैं.

अमेरिका से टैरिफ को लेकर भारत से रिश्ते में आए तनाव के बच ट्रंप का यह कॉल कई मायने में महत्वपूर्ण है. बता दें कि हाल ही में भारत-अमेरिका ट्रड वार्ता दोबारा से शुरू हुई है. सूत्रों के अनुसार, अमेरिका इस ट्रेड डील के लिए अपनी कई शर्तों से पीछे हटने को तैयार हो गया है.

मैं मोदी का हमेशा मित्र रहूंगा: ट्रंप

इससे पहले डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी को अपना ‘मित्र’ कहा. ट्रंप ने कहा था, ‘मैं हमेशा मोदी का दोस्त रहूंगा. वह शानदार प्रधानमंत्री हैं.’ उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘मैं अपने दोस्त प्रधानमंत्री मोदी से जल्द बात करूंगा और मुझे भरोसा है कि हमारे दोनों महान देशों के बीच अच्छे परिणाम आएंगे.’

पीएम मोदी के 75वें जन्मदिन के मौके पर दुनियाभर के कई बड़े नेताओं ने उनकी नीतियों और नेतृत्व की खुलकर सराहना की है. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मोदी की ‘इंडिया फर्स्ट’ नीति और ‘मेक इन इंडिया’ पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि भारत सरकार ने स्थिर और लाभकारी निवेश माहौल तैयार किया है. पुतिन के मुताबिक, ‘मोदी के नेतृत्व में भारत में निवेश फायदेमंद है.’

ऑस्ट्रेलिया के PM बोलें- भारत के ‘Boss’ हैं नरेंद्र मोदी

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने तो सिडनी में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए मोदी को ‘बॉस’ तक कह डाला. उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, ‘इस मंच पर मैंने आखिरी बार ब्रूस स्प्रिंगस्टीन को देखा था, लेकिन उन्हें भी मोदी जैसा स्वागत नहीं मिला. प्रधानमंत्री मोदी ही असली बॉस हैं.’


ये भी पढ़ें: ट्रंप ने मानी हार, ज़िद छोड़कर भारत के साथ ट्रेड वार्ता फिर से शुरू करने पर दी सहमति…समझोते में रखी अब ये मांग


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital