Bharat Express DD Free Dish

एक्टर नहीं, शेफ बनना चाहते थे साउथ के ये सुपरस्टार, अब फिल्मों में भी दिखती है कुकिंग की दीवानगी

साउथ इंडियन सिनेमा का एक ऐसा सुपरस्टार जिसको हर कोई बेहतरीन एक्टर मानता है लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि उनका असली सपना एक्टिंग नहीं कुकिंग था.

Dhanush: एक्टर नहीं, शेफ बनना चाहते थे साउथ के ये सुपरस्टार

साउथ इंडियन सिनेमा के सुपरस्टार धनुष (Dhanush) को आज हर कोई बेहतरीन एक्टर मानता है लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि उनका असली सपना एक्टिंग नहीं कुकिंग था. फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखने के बावजूद धनुष का बचपन फिल्मों से दूर और रसोई के करीब बीता. उन्हें शेफ बनना था लेकिन किस्मत ने उन्हें कैमरे के सामने ला खड़ा किया.

धनुष का बड़ा खुलसा

हाल ही में कोयंबटूर में इडली कड़ाई फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर धनुष (Dhanush) ने खुद इस बात का खुलासा किया. उन्होंने कहा,

“मुझे नहीं पता क्यों बार-बार शेफ वाले रोल मिलते हैं. शायद इसलिए कि मैं खुद अंदर से कुक बनना चाहता था. फिल्मों में खाना और किचन से जुड़ी चीजें बार-बार आती हैं. जगमे थंधीरम में पराठा बनाया, थिरुचित्रंबलम में डिलीवरी बॉय था, रयान में फास्ट फूड शॉप चलाता था और अब इस फिल्म में इडली बना रहा हूं.”

धनुष (Dhanush) ने ये भी बताया कि जब वो खुद स्क्रिप्ट लिखते हैं तो उसमें भी शेफ का किरदार आ जाता है. डायरेक्टर्स भी उन्हें एसे रोल ऑफर करते हैं. शायद ये उनके अंदर के कुक की चाहत है जो परदे पर बार-बार नजर आती है.

अभिनेता ने युवाओं को किया प्रेरित

युवाओं को प्ररित करते हुए उन्होंने (Dhanush) कहा,

“आप वहीं बनते हैं जो आप सोचते हैं. अपने सपनों पर भरोसा रखो, मेहनत करो और फोकस मत खोओ. यहां सब कुछ मुमकिन है.”

इसे भी पढ़ें-MP News: धर्म परिवर्तन के मामले में बाबा समेत दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज, महिला को लालच देकर जबरदस्ती बना रहा था दबाव

भले ही धनुष का सपना शेफ बनने का था लेकिन उन्होंने एक्टिंग में जो मुकाम हासिल किया है वो कमाल का है. बॉलीवुड में ‘रांझणा’, ‘शमिताभ’, ‘अतरंगी रे’ जैसी फिल्मों से उन्होंने पहचान बनाई. वहीं साउथ में ‘मारी’, ‘कोडी’, ‘वाडा चेन्नई’, ‘असुरन’ और ‘कर्णन’ जैसी हिट फिल्में दीं. पर्दे पर तो वो सुपरस्टार हैं लेकिन दिल से आज भी एक शेफ हैं.

Also Follow Bharat Express on X

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read