Bharat Express DD Free Dish

Navratri 4th Day: शारदीय नवरात्रि के चौथे दिन ऐसे करें मां कूष्मांडा की आराधना, जानिए पूजा विधि और धार्मिक महत्व

नवरात्रि का चौथा दिन मां कूष्मांडा के नाम समर्पित है. इस दिन देवी की पूजा विधिपूर्वक करने से घर में सुख-समृद्धि और मानसिक शक्ति बढ़ती है. पीले रंग का विशेष महत्व है और मंत्र जप से भक्तों को आशीर्वाद मिलता है.

Navratri 4th Day, Navratri 2025, Goddess Kushmanda

Navratri 4th Day: नवरात्रि का चौथा दिन हिंदू धर्म में खास महत्व रखता है. इस दिन की पूजा मां कूष्मांडा के नाम समर्पित है, जिन्हें ब्रह्मांड की रचना का स्त्रोत माना जाता है. मां कूष्मांडा अष्टभुजा देवी हैं और उनके हाथों में कमल, धनुष-बाण, कमंडल, गदा, चक्र और जप माला होती हैं. कहा जाता है कि यह शक्तिशाली देवी अपने भक्तों को ज्ञान, ऊर्जा और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करती हैं.

मां कूष्मांडा की पूजा की विधि

पूजा की शुरुआत सुबह सूर्योदय से पहले उठकर स्नान और ध्यान से करनी चाहिए. इसके बाद अपने घर के पूजा स्थल या ईशान कोण में पीले रंग का आसन बिछाकर देवी की मूर्ति या तस्वीर रखी जाती है. इस पर गंगाजल या पवित्र जल छिड़ककर पूजा शुरू की जाती है.

पूजा में देवी को फल, फूल, रोली, चंदन, अक्षत, धूप-दीप, मिठाई और वस्त्र अर्पित करना शुभ माना जाता है. विशेष रूप से पीले रंग की मिठाई और वस्त्र माता को अर्पित करने से वह जल्दी प्रसन्न होती हैं. पूजा के दौरान आप दुर्गा सप्तशती या दुर्गा चालीसा का पाठ कर सकते हैं. अंत में मां कूष्मांडा की आरती करके पूजा समाप्त करें और अपनी भूल-चूक के लिए माफी मांगते हुए मंगलकामना करें.

चौथे दिन का शुभ रंग और महत्व

नवरात्रि के चौथे दिन पीला रंग माता को अत्यंत प्रिय है. इसलिए इस दिन पीले रंग के वस्त्र पहनना, पीली बिंदी, चूड़ियां, सिंदूर और पीले फल या मिठाई अर्पित करना शुभ माना जाता है. ये सभी चीजें देवी की कृपा को जल्दी आकर्षित करती हैं.

ये भी पढ़ें- Aaj Ka Rashifal 25 September 2025: आज मेष, तुला और अन्य 4 राशियों के लिए फलदायी, अटके कार्य होंगे पूरे, जानें दैनिक राशिफल

मां कूष्मांडा के मंत्र

पूजा में मंत्रों का जप करना बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है. श्रद्धा और विश्वास के साथ निम्न मंत्रों का जप करना चाहिए:

  • ॐ देवी कूष्माण्डायै नमः
  • कूष्मांडा: ऐं ह्री देव्यै नमः

इन मंत्रों का जाप मानसिक शक्ति बढ़ाने, आत्मविश्वास जगाने और घर-परिवार में सुख-समृद्धि लाने के लिए अत्यंत प्रभावकारी माना जाता है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read