Bharat Express DD Free Dish

आदित्य ठाकरे का सनसनीखेज दावा, कहा- करूंगा बहुत बड़े खुलासे, सर्जिकल स्ट्राइक की तैयारी

शिवसेना (UBT) नेता आदित्य ठाकरे ने वोट चोरी के मुद्दे पर कहा कि जैसे राहुल गांधी ने वोट चोरी का मुद्दा उठाया वैसे ही वो भी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में हुई गड़बड़ियों का खुलासा करेंगे.

Aditya Thackeray

शिवसेना यूबीटी नेता आदित्य ठाकरे (Aditya Thackeray) ने वोट चोरी के मुद्दे पर खुलकर बोला है. उन्होंने कहा कि जैसे राहुल गांधी ने वोट चोरी का मुद्दा उठाया वैसे ही वो भी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में हुई गड़बड़ियों का खुलासा करेंगे. आदित्य (Aditya Thackeray) ने बताया कि उन्होंने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर मतदाताओं की संख्या में अचानक बढ़ोतरी, गायब वोटर्स और मतदान केंद्रों के कुप्रबंधन की शिकायत की थी. उन्होंने कहा कि इन सब पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जनता को जानकारी देंगे लेकिन सर्जिकल स्ट्राइक की तरह टाइमिंग नहीं बताएंगे.

एकनाथ सिंदे पर निशाना

आदित्य ठाकरे (Aditya Thackeray) ने बीएमसी चुनाव, शिवसेना सिंबल विवाद और मौजूदा सरकार की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि चुनाव परिणामों को स्वीकार किया, लेकिन सरकार ठीक से काम नहीं कर रही. एक डिप्टी सीएम कभी गांव में रोते हैं तो कभी दिल्ली में शिकायतें करते हैं. जब पूछा गया कि क्या वो एकनाथ शिंदे हैं तो आदित्य बोले कि मैं डरपोक लोगों का नाम नहीं लेता.

बीजेपी से गठबंधन पर क्या बोले?

बीजेपी में उद्धव ठाकरे की वापसी की अटकलों पर आदित्य ने साफ कहा कि लूट, भ्रष्टाचार और गलत नीतियों पर कोई समझौता नहीं होगा. उन्होंने कहा कि उनके प्रधानमंत्री मोदी से कभी बुरे रिश्ते नहीं रहे और राहुल गांधी से भी अच्छे संबंध हैं. राजनीति में कोई किसी का दुश्मन नहीं होता.

हिन्दुत्व पर क्या बोल गए?

बीजेपी के हिन्दुत्व पर सवाल उठाते हुए आदित्य बोले कि बीजेपी को देशभक्ति और हिन्दुत्व का प्रमाण पत्र देने का अधिकार नहीं है. उन्होंने कहा कि मैं गौरवशाली हिन्दू हूं, मुझे कोई प्रमाण पत्र नहीं चाहिए.

इसे भी पढ़ें-Bihar Election: विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज, 6 अक्टूबर के बाद हो सकता है तारीखों का ऐलान

भारत-पाकिस्तान मैच पर नाराजगी

एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर उन्होंने नाराजगी जताई और कहा कि अगर वो जय शाह की जगह होते तो आईसीसी से इन मैचों का बायकॉट करते.

Also Follow Bharat Express on X

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read