Urdu Conclave 2026

गाजीपुर में मासूम बच्ची से दरिंदगी करने वाले सौतेले पिता को पॉक्सो कोर्ट ने सुनाया आजीवन कारावास, मिशन शक्ति के तहत पुलिस की सख्त पैरवी लाई रंग

गाजीपुर के शादियाबाद थाना क्षेत्र में मासूम बच्ची से दरिंदगी करने वाले सौतेले पिता को कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई. मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस की त्वरित कार्रवाई और सशक्त पैरवी से यह फैसला मात्र 15 दिन में आया.

Mission Shakti

गाजीपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां ‘मिशन शक्ति’ (Mission Shakti) अभियान फेज-05 और ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत एक मासूम बच्ची से दरिंदगी करने वाले सौतेले पिता को कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. यह फैसला महिला और बालिका सुरक्षा को लेकर अपनाई गई शून्य सहनशीलता की नीति का असर है.

क्या है पूरा मामला?

यह मामला थाना शादियाबाद क्षेत्र का है जहां 20 जुलाई 2025 को एक नाबालिग बालिका के साथ उसके सौतेले पिता अशोक बनवासी ने घृणित अपराध किया. उसी दिन FIR दर्ज हुई और अगले ही दिन यानी 21 जुलाई को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. विवेचना निरीक्षक श्यामजी यादव ने सटीक फोरेंसिक और मौखिक साक्ष्यों के आधार पर की जिससे केस की मजबूत पैरवी संभव हो सकी.

आरोपी को आजीवन करावास की सजा

27 अगस्त को आरोप पत्र दाखिल हुआ और 9 सितंबर को कोर्ट ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दिन-प्रतिदिन सुनवाई शुरू की. 12 सितंबर को आरोप तय हुए और मात्र 15 दिन के भीतर 26 सितंबर को विशेष न्यायिक पॉक्सो कोर्ट ने आरोपी को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास और एक लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई.

किसका अहम योगदान रहा

इस फैसले में थाना शादियाबाद के दशरथ लाल बिन्द, जमुना प्रसाद व उनकी टीम, कोर्ट मोहर्रिर राम प्रताप मिश्रा, अभियोजन अधिकारी प्रभु नारायण सिंह और क्षेत्राधिकारी भुड़कुड़ा की सघन निगरानी और मेहनत का अहम योगदान रहा.

इसे भी पढ़ें-भूख हड़ताल तोड़ते ही एक्शन! ‘3 इडियट्स’ वाले सोनम वांगचुक गिरफ्तार; FCRA हो चुका है रद्द

पुलिस अधीक्षक ने मिशन शक्ति को बताया सफल

इस त्वरित और कठोर फैसले से समाज में एक मजबूत संदेश गया है कि महिलाओं और बच्चियों के खिलाफ अपराध करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा. वही, पुलिस अधीक्षक गाजीपुर ने इसे मिशन शक्ति (Mission Shakti) की बड़ी सफलता बताया है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read